{"_id":"61cce711ef96a1265042340a","slug":"punjab-assembly-elections-four-former-leaders-of-shiromani-akali-dal-and-congress-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव : शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के चार पूर्व नेता भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव : शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के चार पूर्व नेता भाजपा में शामिल
Thu, 30 Dec 2021 04:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 30 Dec 2021 04:24 AM IST
सार
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता जगदीप सिंह नकाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय समेत चार नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पंजाब में भाजपा अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही है। पुराना गठबंधन टूटने के बाद इस बार पार्टी जनाधार बढ़ाने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
Shiromani Akali Dal and Congress leaders
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता जगदीप सिंह नकाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय समेत चार नेताओं ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
पुराना गठबंधन टूटने के बाद इस बार जनाधार बढ़ाने के प्रयास में लगी पार्टी
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता जगदीप सिंह नकाई और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय समेत चार नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। पंजाब में भाजपा अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही है। इसमें उसकी भूमिका भी छोटे भाई की ही रही। पुराना गठबंधन टूटने के बाद इस बार पार्टी जनाधार बढ़ाने के प्रयास में लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए भगवा पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन का एलान किया है।
विज्ञापन
बुधवार को पार्टी में शामिल होने वाले शिरोमणि अकाली दल नेता रविप्रीत सिंह सिंधु, हरभाग सिंह देसु, नकाई और पूर्व कांग्रेस विधायक राय का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री और पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ये नेता नए पंजाब की अवधारणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रख भाजपा में आए हैं। उन्होंने दावा किया कि तेज गति विकास बता रहा है कि पंजाब में हवा किसके पक्ष में बह रही है।