फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune woman conned by masseur, case registered against an unidentified person

Pune: मसाज के बहाने पुणे की एक महिला को लगाया चूना, सोने के गहने चोरी करने का आरोप

Wed, 16 Nov 2022 04:15 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Nov 2022 04:15 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (विश्वास के आपराधिक उल्लंघन के लिए सजा) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Pune woman conned by masseur, case registered against an unidentified person
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुणे शहर में एक महिला को शरीर की मालिश करने के बहाने एक व्यक्ति ने चूना लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पुणे शहर में एक महिला को शरीर की मालिश करने के बहाने 70,000 रुपये के सोने के गहने चोरी करने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मालिश करने वाले के रूप में एक अज्ञात व्यक्ति लोनी कांड क्षेत्र के पास अवलवाड़ी में एक महिला के घर पहुंचा और अपनी सेवा देने की पेशकश की, जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। लेकिन मसाज शुरू करने से पहले उस व्यक्ति ने महिला से सोने के गहने उतारने को कहा जो उसने पहने रखे थे। महिला ने जैसा कहा, वैसा ही किया। इसके बाद वह व्यक्ति 70,000 रुपये का मंगलसूत्र लेकर घर से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (विश्वास के आपराधिक उल्लंघन के लिए सजा) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed