फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune: Two men were beaten to death due to a love affair, the family members of the woman attacked

पुणे: प्रेम सबंध के चलते दो पुरुषों की पीट-पीटकर हत्या, महिला के परिजनों ने बोला हमला

Sat, 17 Jul 2021 05:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Jul 2021 05:15 PM IST
सार

प्रेम प्रसंग के चलते महाराष्ट्र के पुणे में यह दोहरा हत्याकांड हुआ। हमले के दौरान महिला भी घायल हो गई। हमलावर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Pune: Two men were beaten to death due to a love affair, the family members of the woman attacked
arrest - फोटो : istock

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में चाकण क्षेत्र के नजदीक प्रेम प्रसंग के चलते दो पुरुषों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में महिला भी घायल हो गई। महिला का मृतकों में से एक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात की है जब महिला के परिवार के सदस्यों ने प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर दो पुरुषों पर हमला कर दिया। मृतकों की पहचान बालू सीताराम गावडे (26) और उसका दोस्त राहुल दत्तात्रेय गावडे (28) के तौर पर हुई है। दोनों चाकण के नजदीक असखेड खुर्द गांव के रहने वाले थे। एक होटल मालिक और पांच सदस्यों ने उनकी कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या की। हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


चाकण पुलिस थाने के उपरनिरीक्षक विकास पंचमुख ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शनिवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एक युवक का होटल मालिक की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और बृहस्पतिवार को प्रेमी के दोस्त की मदद से वह घर छोड़कर चली गई थी। हालांकि, युवती के रिश्तेदारों ने उनको पकड़ लिया और चाकण ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युगल के परिवार के सदस्यों द्वारा तीनों की बेरहमी से पिटाई की गई जिससे दोनों पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के सदस्य बाद में उसे अस्पताल ले गए। अधिकारी ने बताया कि जोड़े के परिवार के सदस्यों सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed