फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Maharashtra Rural Police Bust Gang News: nine women and two men who cheated men through fake marriages took money gold jewellery

पुणे: पुलिस की गिरफ्त में 9 लुटेरी दुल्हनें, नकली शादी करके 50 से ज्यादा परिवारों को लूटा

Thu, 11 Feb 2021 03:59 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Thu, 11 Feb 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Pune Maharashtra Rural Police Bust Gang News: nine women and two men who cheated men through fake marriages took money gold jewellery
पुणे: लुटेरी दुल्हन - फोटो : फाइल फोटो

पुणे की ग्रामीण पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इसमें नौ महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं नकली शादियों के जरिए पुरुषों को लूटा करती थीं। इन महिलाओं ने कथित तौर पर शादी से पहले पैसे, सोने के गहने लिए और बाद में भाग गईं। कुछ अन्य की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


यह कथित रैकेट पुणे ग्रामीण पुलिस की एक स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) द्वारा एक मामले की जांच के बाद प्रकाश में आया जिसमें जनवरी के तीसरे सप्ताह में शादी से पहले एक आदमी से 2.4 लाख रुपये लिए गए थे। गिरोह में शामिल महिलाओं ने महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में 50 से अधिक परिवारों में शादी की और उनके गहने, पैसे, कीमती सामान लूटकर फरार हो गईं।
विज्ञापन


वाघोली की रहने वाली 35 साल की ज्योति पाटिल, जो कथित तौर पर गैंग की मुखिया है, ने मवाल में रहने वाले एक व्यक्ति से संपर्क किया। उसने व्यक्ति से कहा कि एक गरीब परिवार की महिला उससे शादी करने के लिए तैयार है। हालांकि फरवरी के पहले हफ्ते में, पुरुष के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया कि वह जिस महिला से शादी करने वाला था, वह घर से नकदी चोरी करके भाग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और उसके दोस्तों को अपराध शाखा द्वारा हिरासत में लेने के बाद, उन्होंने पाया कि महिला पहले से ही दो बच्चों की मां और शादीशुदा थी और उसने अपना नाम बदल लिया था। इंस्पेक्टर पद्माकर घणावत की अगुवाई वाली टीम ने मामले की गहराई से छानबीन की और गिरोह में शामिल नौ महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया।

महिलाओं ने इस तरह से कम से कम पांच पुरुषों को धोखा देने की बात कबूली है, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनके पास यह मानने के कारण हैं कि कई और लोगों के साथ भी ऐसा हुआ होगा। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने एक अपील की है कि जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है वे आगे आएं और पुणे ग्रामीण एलसीबी से संपर्क करें।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रैकेट चलाने वाली 35 साल की ज्योति पाटिल, 27 साल की विद्या खांडले, 39 साल के महानल कासले, 37 साल की रूपाली बनपट्टे, 25 साल की कलावती बनपट्टे, 33 साल की सारिका गिरि, 24 साल की स्वाति साबले, 28 साल की मोना सालुंके और 28 साल की पायल साबले के तौर पर हुई है। विद्या खांडले ने सोनाली जाधव बनकर मवाल के व्यक्ति से संपर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed