फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pune: Rs.1 crore collected in fines for not wearing masks from over 40,000 people

Corona: पुणे में लापरवाही की हद, जुर्माने के रूप में हुई करोड़ों की वसूली 

Sun, 06 Sep 2020 08:45 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Sep 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
pune: Rs.1 crore collected in fines for not wearing masks from over 40,000 people
मुंबई पुलिस - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। इस शहर में अब तक एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 2700 के आसपास पहुंच गई है। पुणे में लोग कोरोना माहामारी को लेकर लापरवाह हैं। वे सावधानी नहीं बरत रहे हैं। लोग यहां बिना मास्क पहने हुए घूम रहे हैं। पुणे नगर निगम ने हाल ही में सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों के लिए जुर्माने की राशि 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के लिए 500 रुपये का जुर्माना तय किया है।

विज्ञापन


बता दें कि जिला परिषद ने यहां मास्क नहीं पहनने वालों से केवल एक सप्ताह के अंदर 13 तालूका से 1 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आयुष प्रसाद ने कहा, 'हम कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोग बुनियादी शिष्टाचार का पालन नहीं कर रहे हैं, जो इस महामारी की स्थिति में अधिक आवश्यक है। हमने 40,000 से अधिक लोगों से एक करोड़ से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में एकत्रित की है।'
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे में कोविड-19 के प्रसार से मुकाबले के लिए बनाई गई रणनीति की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं या फिर सार्वजनिक जगहों पर थूक रहे हैं, उनसे सख्ती से जुर्माना वसूला जाएगा। जावड़ेकर ने कहा था कि यहां रैपिड एंटिजन टेस्ट में तेजी लाया जाएगा और सीरो सर्वे की मदद से कोरोना से लड़ने वाले एंटीबॉडी वाले लोगों की पहचान तेजी से की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सबसे ज्यादा जरूरी है नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना। बैठक में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, एनसीबी नेता शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed