{"_id":"62767d988b9e0010a9088a74","slug":"pune-police-record-statement-of-maharashtra-congress-chief-nana-patole-in-illegal-phone-tapping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध फोन टैपिंग मामला: पुणे पुलिस ने दर्ज किया नाना पटोले का बयान, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अवैध फोन टैपिंग मामला: पुणे पुलिस ने दर्ज किया नाना पटोले का बयान, जानें पूरा मामला
Sat, 07 May 2022 07:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 07 May 2022 07:40 PM IST
सार
अपना बयान दर्ज करने के बाद मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि राजनीतिक बदले की भावना के तहत अवैध रूप से फोन टैप किए गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि अवैध फोन टैपिंग प्रकरण के मास्टरमाइंड को बेनकाब किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले
- फोटो : ANI
विस्तार
अवैध फोन टैपिंग के मामले में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का बयान दर्ज किया गया। पुणे पुलिस की टीम ने शनिवार को मुंबई जाकर उनका बयान लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी। कथित अवैध फोन टैपिंग से संबंधित एक मामला फरवरी में पुणे के बंड गार्डन पुलिस थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त श्रीनिवास घाडगे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुणे पुलिस की टीम फोन टैपिंग मामले में नाना पटोले का बयान लेने के लिए मुंबई गई थी।
अपना बयान दर्ज करने के बाद मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि राजनीतिक बदले की भावना के तहत अवैध रूप से फोन टैप किए गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि अवैध फोन टैपिंग प्रकरण के मास्टरमाइंड को बेनकाब किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज मैंने पुणे पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया है। इस दौरान मुझे एक फोन रिकॉर्डिंग सुनाई गई। उस रिकार्डिंग में आवाज मेरी थी। रिकॉर्डिंग में किसानों के विरोध और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान विरोधी नीतियों के विरोध पर मेरे विचार थे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा, पुलिस के आरोप पत्र के अनुसार, उनका फोन इस बहाने टैप किया गया था कि यह कथित तौर पर ड्रग्स में काम करने वाले अमजद खान का है।
गौरतलब है कि इस संबंध में एक जांच रिपोर्ट के आधार पर भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें कहा गया है कि जब आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला पुणे की पुलिस आयुक्त थीं, तब कथित तौर पर अवैध रूप से फोन टैप किए गए थे।