{"_id":"5dd27eea8ebc3e5490744775","slug":"pune-municipal-corporation-employee-sing-songs-to-make-people-aware-about-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता पर अनोखे तरीके से लोगों को जागरूक कर रहा पुणे का ये सफाई कर्मचारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वच्छता पर अनोखे तरीके से लोगों को जागरूक कर रहा पुणे का ये सफाई कर्मचारी
Mon, 18 Nov 2019 05:16 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 18 Nov 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
महादेव जाधव
- फोटो : ANI
पुणे नगर निगम के एक कर्मचारी ने स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका निकाला है। नगर निगम में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने वाले महादेव जाधव गानों का सहारा लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जाधव ने स्वच्छता पर कई गाने कंपोज किए हैं, जो बॉलीवुड की धुनों पर आधारित हैं। रोज सुबह जब वो गीला और सूखा कचरा अलग करते हैं तब लोगों के बीच इन गानों को सुनाते हैं।
विज्ञापन
Mahadev Jadhav: No one asked me to sing, I sing so I can reach out to people...to create awareness among people as to where to put dry & wet waste, so the Corporation and the people can work together to solve the problem. (17.11) #Pune #Maharashtra https://t.co/UfMT86qwX0 pic.twitter.com/sdJzo2Tx7Z
— ANI (@ANI) November 17, 2019
महादेव जाधव ने कहा कि किसी ने मुझे गाने के लिए नहीं कहा, मैं गाता हूं ताकि मैं लोगों तक पहुंच सकूं, सूखे और गीले कचरे के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा कर सकूं। इस तरह निगम और लोग मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं।