{"_id":"6677d83dba3e917bc6092c97","slug":"pune-mla-s-nephew-arrested-after-suv-hits-bike-on-national-highway-one-dead-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: पुणे से फिर आया पोर्श कांड जैसा मामला, NCP विधायक के भतीजे ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: पुणे से फिर आया पोर्श कांड जैसा मामला, NCP विधायक के भतीजे ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
Sun, 23 Jun 2024 01:39 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:39 PM IST
सार
पुणे जिले के मंचर में कलांब गांव के पास पुणे नासिक हाईवे पर ये घटना हुई। ओवरटेक करने के चक्कर में मोहिते की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रईसजादे अंधाधुंध कार चलाते हैं और आम नागरिक को अपनी जान देकर इसका भुगतान करना पड़ता है। ऐसे ही एक शहजादे ने ओवरटेक करने के चलते शनिवार देर रात एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 19 साल के एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मयूर साहेबराव अजित पवार वाली एनसीपी के विधायक दिलीप मोहिते पाटिल का भतीजा है।
विज्ञापन
पुणे नासिक हाईवे की घटना
जानकारी के अनुसार देर रात पुणे जिले के मंचर में कलांब गांव के पास पुणे नासिक हाईवे पर ये घटना हुई। ओवरटेक करने के चक्कर में मोहिते की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक व्यक्ति की पहचान कलंब गांव के रहने वाले ओम भालेराव के रूप में हुई है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मयूर मोहिते अपनी फॉर्च्यूनर एसयूवी गलत साइड पर चला रहा था। इसी वजह से बाइक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, सड़के हादसे की खबरें सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि उनका भतीजा मौके से भागा नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि वह नशे में नहीं था।
पुणे पोर्श कांड ने पकड़ा था तूल
वहीं, इससे पहले बीते महीने पुणे पोर्श कांड सामने आया था। 19 मई को शराब के नशे में एक नाबालिग ने दो इंजीनियरों को कुचल दिया था। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना ने खूब सुर्खियां बटोरी रही थीं। कोर्ट से नाबालिग आरोपी को निबंध लिखने पर जमानत मिल गई थीं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा था।