{"_id":"604e3d70e08a2c051c3da731","slug":"pune-journalist-in-police-custy-who-was-arrested-in-muredr-case-of-ncp-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे: पुलिस हिरासत में भेजा गया एनसीपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्रकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे: पुलिस हिरासत में भेजा गया एनसीपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में गिरफ्तार पत्रकार
Sun, 14 Mar 2021 10:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
रेखा भाऊसाहेब जरे पाटिल (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Rekha Bhausaheb Jare
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सत्तारूढ गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार एक पत्रकार को रविवार को अहमदनगर की एक अदालत ने 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
राकांपा कार्यकर्ता रेखा जरे की हत्या के मामले में नाम आने के बाद पत्रकार बाल बोठे फरार था। पुलिस ने उसे हैदराबाद से शनिवार को गिरफ्तार किया था।
अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने बताया कि उसे 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि रेखा जरे की पिछले साल 30 नवंबर को हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन