{"_id":"6697f66fe425ac96ab04011e","slug":"pune-cops-ask-puja-khedkar-to-record-statement-after-she-claims-harassment-by-district-collector-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Puja Khedkar: पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, डीएम पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IAS Puja Khedkar: पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, डीएम पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप
Wed, 17 Jul 2024 10:20 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:20 PM IST
सार
IAS Puja Khedkar: पूजा खेडकर ने पुणे के जिलाधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। अब पुलिस ने खेडकर को इस मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। उधर पुणे के जिलाधिकारी का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
आईएएस पूजा खेडकर
- फोटो : एक्स/अन्य
विस्तार
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर मामले की चर्चा देशभर में हो रही है। आरोप है कि पूजा खेडकर ने अपने जाति प्रमाण पत्र और अपने पद का बेजां दुरुपयोग किया। खेडकर पर अपनी निजी ऑडी कार में लाल बत्ती लगाने के साथ ही ‘महाराष्ट्र शासन’ लिखवाने का भी आरोप है। इस बीच पूजा खेडकर ने पुणे के जिलाधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया तो मामले में नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन
पूजा खेडकर को पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया
पूजा खेडकर ने पुणे के जिलाधिकारी सुहास दिवसे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस ने पूजा खेडकर को इस मामले में अपने बयान दर्ज करने को कहा है। पुलिस पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का कहना है कि खेडकर को पुणे आकर बयान दर्ज करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पुणे के जिलाधिकारी ने क्या कहा?
उधर, पुणे के जिलाधिकारी सुहास दिवासे ने कहा, ‘मुझे मेरे खिलाफ दर्ज किए गए मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने मुझे इस बारे में नहीं बताया। तो इस मामले में प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब ही नहीं है। मुझे इस शिकायत के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चला।’
विज्ञापन
खेडकर की आईएएस परिवीक्षा स्थगित
इससे पहले सरकार ने पूजा खेडकर की आईएएस परिवीक्षा को स्थगित कर दिया है। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। उन्हें हर हाल में 23 जुलाई 2024 तक रिपोर्ट करने को कहा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (पी) नितिन गद्रे के पत्र के मुताबिक, एलबीएसएनएए, मसूरी ने आपके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित रखने और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको तुरंत वापस बुलाने का फैसला किया है।
कौन हैं आईएएस पूजा खेडकर?
पूजा खेडकर 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने खुद को ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर वर्ग से बताकर यूपीएससी में चयन हासिल किया। साथ ही उन पर आरोप है कि उन्होंने मानसिक रूप से दिव्यांग होने का दावा किया, लेकिन कई बार बुलाने के बावजूद मेडिकल जांच में शामिल नहीं हुईं। बीते दिनों वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग को लेकर वह विवादों में घिरीं थी। जिसके बाद उनका पुणे से वाशिम तबादला कर दिया गया था।