फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune car crash: Ajit Pawar says Allegations against MLA Sunil Tingre baseless

Pune car crash: 'मैंने इस मामले में पुलिस आयुक्त को कोई फोन नहीं किया', पोर्श कांड पर बोले अजित पवार

Sat, 01 Jun 2024 12:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2024 12:17 PM IST
सार

पोर्श कांड में टिंगरे का नाम सामने आने पर अजित पवार ने कहा कि सुनील टिंगरे उस क्षेत्र के विधायक हैं, जहां घटना हुई। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं स्थानीय विधायक अक्सर घटनास्थल का दौरा करते हैं। 

विज्ञापन
Pune car crash: Ajit Pawar says Allegations against MLA Sunil Tingre baseless
अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

देश में इन दिनों पुणे में हुए सड़क हादसे की चर्चा हो रही है। तेज रफ्तार लग्जरी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। कार एक 17 साल का रईसजादा चला रहा था, जो शराब के नशे में धुत था। वहीं, इस मामले में विधायक सुनील टिंगरे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन पर दुर्घटना के बाद यरवदा पुलिस स्टेशन जाने और अधिकारियों पर मामले में नरम रुख अपनाने का दबाव बनाने का आरोप है। हालांकि अब टिंगरे के बचाव में उपमुख्यमंत्री अजित पवार आ गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक टिंगरे पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
टिंगरे पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से हैं। वह पुणे शहर में वडगांव शेरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले आरोप लगे थे कि टिंगरे ने यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप किया था कि पुलिस किशोर से बुरा बर्ताव न करें। 
विज्ञापन


अजित पवार ने कहा कि घटना के तुरंत बाद जांच शुरू हो गई थी। गृह मंत्री और सीएम शिंदे ने भी सुनिश्चित किया कि जांच सही तरीके से हो। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने इस मामले के संबंध में पुणे सीपी को कोई फोन नहीं किया। हमारे विधायक टिंगरे ने इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्हें हाई शुगर है और अभी अस्वस्थ है। यही वजह है कि वह जनता के सामने नहीं आ रहे हैं। मैंने उनसे संपर्क किया और उन्होंने मुझे बताया कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं और वह गलत नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक अक्सर घटनास्थल का दौरा करते हैं
पोर्श कांड में टिंगरे का नाम सामने आने के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा, 'सुनील टिंगरे उस क्षेत्र के विधायक हैं, जहां घटना हुई। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं स्थानीय विधायक अक्सर घटनास्थल का दौरा करते हैं। सवाल है कि क्या सुनील टिंगरे ने मामले को दबाने की कोशिश की, तो ऐसा नहीं है। उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं।'

मैं कई बार पुलिस आयुक्त को फोन करता हूं
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस घटना के बाद पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को फोन किया था, पवार ने कहा, 'मैं कई बार पुलिस आयुक्त को कई मुद्दों पर फोन करता हूं, लेकिन मैंने इस मामले में उन्हें एक भी फोन नहीं किया है।' 

मुख्यमंत्री शिंदे ने जांच करने के निर्देश दिए
उपमुख्यमंत्री पवार ने आगे कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना के अगले दिन पुणे पुलिस को सघन जांच करने का निर्देश दिया था। यहां तक कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सही से जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिन्होंने शुरू में प्रक्रिया में देरी की। मामले में शामिल ससून जनरल अस्पताल के कर्मचारियों को भी पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।


क्या है मामला?
दुर्घटना 19 मई को सुबह करीब 2.15 बजे हुई थी। 17 वर्षीय किशोर अपने दोस्तों के साथ पुणे के दो पब में 12वीं कक्षा के परिणाम का जश्न मनाने बाद वापस लौट रहा था। तभी उसने कल्याणी नगर इलाके में दो 24 वर्षीय आईटी पेशेवरों को टक्कर मार दी। वह 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से 2.5 करोड़ रुपये की पोर्श चला रहा था। बाइक चला रहे अनीश अवधिया और पीछे बैठे अश्विनी कोष्टा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed