फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Car Accident Updates cheating intimidation case registered against father and grand father accused minor

Pune Accident: नाबालिग के दादा-पिता पर धमकाने धमकाने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज; चार आरोपियों की बढ़ी हिरासत

Fri, 07 Jun 2024 09:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 07 Jun 2024 09:28 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बाप-बेटे और उनके सहयोगी जसप्रीत सिंह राजपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया कि किशोर के दादा ने उसे अंडरवर्ल्ड कनेक्शन से धमकाया था।  
 

विज्ञापन
Pune Car Accident Updates cheating intimidation case registered against father and grand father accused minor
सीसीटीवी फुटेज में शराब पीते दिखा नाबालिग - फोटो : सीसीटीवी फुटेज ग्रैब तस्वीर

विस्तार

पुणे कार हादसा इन दिनों विवादों में हैं। मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के पिता और दादा के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने का केस दर्ज किया है। बता दें, पुणे में हुआ हादसे में दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कोंढवा में एक रियल एस्टेट एजेंसी चलाने वाले मुश्ताक मोमिन ने आरोपी के दादा-पिता के खिलाफ शिकायत की है। मोमिन ने शिकायत में कहा था कि आरोपी पिता-पुत्र और उनके एक साथी ने कोंढवा में विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने में मदद के लिए उससे संपर्क किया था। उन्होंने उसे 1.5 करोड़ रुपये का कमीशन देने के लिए कहा था। आरोपियों ने मोमिन को 18 लाख रुपये एडवांस के रूप में दिया और काम पूरा होने के बाद बाकी रुपये देने का वादा किया। आरोपियों को मोमिन ने जमीन पर कब्जा दिला दिया। बाद में जब मोमिन ने कमीशन के 1.32 करोड़ रुपये मांगे तो उन्होंने आनाकानी शुरू कर दी। मोमिन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बाप-बेटे और उनके सहयोगी जसप्रीत सिंह राजपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। मोमिन ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया कि किशोर के दादा ने उसे अंडरवर्ल्ड कनेक्शन से धमकाया था।  
विज्ञापन


इसके अलावा, पुणे की अदालत ने ससून अस्पताल के दो चिकित्सकों और एक कर्मचारी के साथ एक अन्य व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों को जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी आर कचारे की अदालत में पेश किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानें क्या है पुणे हादसा
पूरा मामला शुरू होता है रविवार से। रविवार तड़के 17 साल का आरोपी नशे में लग्जरी कार चला रहा था। इस दौरान उसने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पेशे से इंजीनियर थे। आसपास के लोगों ने आरोपी को पहले तो खूब पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया। मृतकों की पहचान अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई है। दोनों पार्टी करके घर जा रहे थे। 


केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, बाद में रिहाई हुई 
आरोपी के खिलाफ येरवडा पुलिस स्टेशन में 279 (रैश ड्राइविंग), 304 ए (लापरवाही से मौत), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालना) और 338 (गंभीर चोट पहुंचाना) सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में भी लिया गया। रविवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे निबंध लिखने की सजा देकर रिहा कर दिया था। बाद में विवाद बढ़ा तो कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दी और उसे अवलोकन गृह भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पिता सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed