फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune assault case accused absconding even after 24 hours, opposition raises questions on law and order

पुणे दुष्कर्म केस: 24 घंटे बाद भी दरिंदा फरार, सेल्फी लेकर लिखा था- फिर आउंगा; रोहित पवार बोले- हिम्मत तो देखो

Fri, 04 Jul 2025 12:45 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 04 Jul 2025 12:45 PM IST
सार

पुणे दुष्कर्म मामले में NCP-SCP विधायक रोहित पवार ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यहां स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर फडणवीस सरकार को फेल करार दिया है। 

विज्ञापन
Pune assault case accused absconding even after 24 hours, opposition raises questions on law and order
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे में बीते दिन 22 वर्षीय आईटी पेशेवर युवती के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में सियासत शुरू हो गई है। एनसीपी शरद गुट के विधायक रोहित पवार ने इसे लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि  पुलिस के पास आरोपी की फोटो भी मौजूद है फिर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। वहीं, शिवसेना एमएलसी डॉ. नीलम गोरहे ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार शाम कोंढवा इलाके में एक आवासीय सोसायटी में एक अज्ञात व्यक्ति ने कूरियर ब्वॉय बनकर एक युवती के फ्लैट में घुस कर उसके साथ दरिंदगी की थी और इसके बाद फरार हो गया। इस मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। हालांकि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

 

रोहित पवार ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप
पुणे दुष्कर्म मामले में NCP-SCP विधायक रोहित पवार ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यहां स्थिति बहुत खराब है। आरोपी की हिम्मत देखिए कि उसने (पीड़ित)लड़की के फोन में सेल्फी लेकर संदेश लिख दिया कि 'मैं वापस आऊंगा'। इस मामले में पुलिस के पास आरोपी की फोटो भी मौजूद है फिर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। महाराष्ट्र में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है। इस दौरान उन्होंने पुणे दौरे पर राज्य पहुंच रहे केंद्रीय गृहमंत्री से अपील करते हुए कहा कि मैं अमित शाह से विनती करता हूं कि आप तो देश के गृहमंत्री हैं, आप राज्य की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।

 

शिवसेना एमएलसी डॉ. नीलम गोरहे ने भी सुरक्षा पर उठाए सवाल
वहीं, शिवसेना एमएलसी डॉ. नीलम गोरहे ने पुणे बलात्कार मामले को घृणित कृत्य बताते हुए कहा कि मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। जहां तक सुरक्षा का सवाल है, बड़ी रिहायशी सोसायटियों में सुरक्षा गार्ड होना जरूरी है, ताकि इस तरह की डिलीवरी के लिए आने वालों के बारे में यह पता रहे कि वे कहां जा रहे हैं और कब वापस आ रहे हैं। मैंने इसके लिए एक ज्ञापन भी सौंपा है। एक उचित एसओपी लागू किया जाना चाहिए ताकि इस तरह से आने वालों पर नजर रखी जा सके और उनकी आईडी की फोटो ली जा सके। 

विज्ञापन

आरोपी ने पीड़िता के फोन में ली थी सेल्फी
 पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती के फोन से एक सेल्फी ली थी, जिसमें उसकी पीठ और चेहरा आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है। साथ ही, आरोपी ने युवती के फोन पर एक संदेश भी छोड़ा, जिसमें उसने चेतावनी दी थी कि उसके पास युवती की तस्वीरें हैं। अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। संदेश में उसने धमकी देते हुए लिखा, मैं फिर आऊंगा।

निजी फर्म में काम करती है पीड़िता
बता दें कि पीड़िता युवती एक निजी फर्म में काम करती है। उसका भाई किसी काम से शहर से बाहर गया था और वह फ्लैट में अकेली थी। शाम करीब साढ़े सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति कूरियर ब्वॉय बनकर उसके फ्लैट में पहुंचा और युवती से बोला उसके बैंक से एक पत्र आया है, जिस पर उसे हस्ताक्षर चाहिए। युवती पेन लेने के लिए अंदर गई तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

स्प्रे कर किया बेहोश 
इस मामले में पुलिस को दिए बयान में युवती ने कहा था कि पेन लेने के लिए जाने के बाद उसे कुछ भी याद नहीं है.. क्योंकि उसे रात 8.30 बजे के आसपास होश आया। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया गया। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने युवती पर स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे वह बेहोश हो गई थी।

केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच 
पुलिस उपायुक्त (जोन 5) राजकुमार शिंदे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 77 और 351 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हम यह पता लगा रहे हैं कि क्या आरोपी वास्तव में किसी कूरियर फर्म से था या वह युवती को जानता था। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और हाउसिंग सोसाइटी के गेट मैनेजमेंट एप की फुटेज भी स्कैनिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed