{"_id":"5c661953bdec22093e7c09f0","slug":"pulwama-attack-national-security-advisor-did-meeting-home-secretary-called-from-bhutan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला : एनएसए की उच्चस्तरीय बैठक, गृह सचिव को भूटान से बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमला : एनएसए की उच्चस्तरीय बैठक, गृह सचिव को भूटान से बुलाया
Fri, 15 Feb 2019 07:13 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
अजीत डोभाल (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर 200 किलो विस्फोटक से लदी कार से हुए हमले ने पूरे सुरक्षा तंत्र को सकते में डाल दिया है। घाटी में लंबे समय से चल रहे आतंकवाद निरोधी अभियान के बावजूद इतना बड़ा हमला होना खुफिया तंत्र की नाकामी की ओर भी संकेत करता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने हमले के बाद बृहस्पतिवार शाम को उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। उधर, भूटान यात्रा पर गए गृह सचिव राजीव गौबा को तुरंत वापस लौटने को कहा गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा मामले से जुड़े अधिकारी के मुताबिक, कार बम से हमला जैसी घटनाएं सीरिया या अफगानिस्तान जैसे जगहों पर होती है। इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच घाटी में हुआ यह हमला सामान्य नहीं है। हालांकि 1996 और 2000 में कार बम से हमले हो चुके हैं लेकिन वे इतने बड़े नहीं थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, सीआरपीएफ ने पिछले महीने ही अपनी बैठक में इस बात पर चर्चा की थी कि घाटी में कार बम से हमला होता है तो उससे कैसे निपटा जाए लेकिन फोर्स किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी थी।