फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry Lt Governor Kiran Bedi gives excuse for skipping helmet, Twitter user enjoyed

Video: आधी रात बिना हेलमेट स्कूटी पर निकलीं किरण बेदी, यूजर्स ने लिए चटकारे

Mon, 21 Aug 2017 09:27 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी Updated Mon, 21 Aug 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Puducherry Lt Governor Kiran Bedi gives excuse for skipping helmet, Twitter user enjoyed
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी - फोटो : social media
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी देर रात बिना हेलमेट के गुपचुप तरीके से स्कूटी पर निकली थीं, जिस पर ट्विटर यूजर ने खूब चटकारे लिए हैं। दरअसल, किरण बेदी रात को महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक अन्य महिला के साथ सड़क पर निकलीं थी। उसके साथ में रही महिला स्कूटी चला रही थी और वो पीछे बैठकर अपने चेहरे को दुपट्टा से छुपाए हुए थी।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कहा कि पुडुचेरी महिलाओं के लिए रात में भी सुरक्षित है।
 

आधी रात सड़क पर बिना हेलमेट के स्कूटी में निकलने पर सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर मजे लिए हैं। देखिए कुछ फिरकी लेते हुए यूजर के ट्वीट...

एक ट्विटर यूजर @rahulverma2112  ने किरन बेदी की पहले साइकिल चलाती हुई तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि क्या यह अजीब बात नहीं है मैम? .. साइकिल चलाने पर आप हेलमेट का इस्तेमाल कर रही हैं और बाइक पर कोई हेलमेट नहीं है !!
विज्ञापन



एक अन्य यूजर @Flyfiddlesticks ने ट्वीट कर लिखा कि मैडम हेलमेट पहनकर एक उदाहरण पेश कीजिए...
 

 


यूजर @achyutamkallani ने ट्वीट कर लिखा कि आपने पहली तस्वीर में हेलमेट न पहनकर एक गलत उदाहरण पेश किया है। 

जिस पर किरण बेदी ने रिट्वीट कर लिखा कि बिना हेलमेट पहने हुए निकलना एक केयरफुल च्वाइस थी। 


इसके बाद एक अन्य यूजर @thekiranbedi ने पोस्ट पर मजे लेते हुए रिप्लाई कर लिखा कि अगली बार जब ट्रैफिक वाले मुझे बिना हेलमेट के पकड़ेंगे तो मैं ये ही बोलूंगा "Not wearing helmet is a Careful Choice "


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed