मुंबई: माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, दो ट्रेन रद्द की गईं
जीआरपी मुंबई के मुताबिक, रेलवे प्रशासन के सहयोग से जीआरपी मुंबई के वरिष्ठ अधिकारी फंसे हुए यात्रियों की मदद का इंतजाम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और आपात स्थिति में 1512 डायल करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई से इस वक्त एक ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि दादर सेंट्रल से पुडुचेरी जाने वाली ट्रेन नंबर 11005 पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं। इसके चलते मध्य रेलवे का यातायात प्रभावित हो गया है। सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लेने में जुट गए हैं। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।
जीआरपी मुंबई के मुताबिक, रेलवे प्रशासन के सहयोग से जीआरपी मुंबई के वरिष्ठ अधिकारी फंसे हुए यात्रियों की मदद का इंतजाम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और आपात स्थिति में 1512 डायल करें।
ट्रेनें रद्द की गईं
मध्य रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे की वजह से 11005 दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस जेसीओ 15 अप्रैल 2022 और 11139 सीएसएमटी-गडग एक्सप्रेस जेसीओ 15 अप्रैल 2022 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
रेलवे सीपी ने बताया कि माटुंगा के पास चालुक्य एक्सप्रेस और मुंबई सीएसएमटी गडग एक्सप्रेस के बीच एक मामूली टक्कर हुई है। जीआरपी मुंबई और वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर हैं। हम यात्रियों को बाहर निकाल रहे हैं। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक बोगी पटरी से उतर गई है। उपनगरीय ट्रेनें चल रही हैं। वहीं, मध्य रेलवे के सीपीआरओ (मुंबई) शिवाजी एम सुतार ने बताया कि अप और डाउन स्लो लाइन ट्रैफिक (जो सुरक्षा कारणों से निलंबित कर दिया गया था) को बहाल कर दिया गया है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
दादर के पास दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद मध्य रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। रेलवे सीपी कैसर खालिद ने बताया कि माटुंगा में दुर्घटनास्थल का दौरा किया है। हम गडग एक्सप्रेस को दादर स्टेशन ले जा रहे हैं। सभी यात्री और उनका सामान सुरक्षित है। चालुक्य/पुडुचेरी एक्सप्रेस के यात्रियों को निकाला गया है। सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन और पोल को ठीक किया जा रहा है।
उपनगरीय ट्रेनें मुख्य लाइन पर ही चलेंगी
मध्य रेलवे ने कहा है कि उपनगरीय ट्रेनें 16 अप्रैल 2022 को हॉलिडे शेड्यूल के अनुसार मुख्य लाइन पर ही चलेंगी। मध्य रेलवे मुंबई के सीपीआरओ शिवाजी एम सुतार ने बताया कि रद्द ट्रेनों के यात्री अगले 3 दिनों तक किसी भी पीआरएस केंद्र से रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं।
मध्य रेलवे में अपर महाप्रबंधक बीके दादाभाई ने बताया कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है; कई ट्रेन से उतरे और चले गए, जो स्टेशन पर हैं उनका ध्यान रखा जाएगा और उन्हें नाश्ता और चाय दी जाएगी। जांच चल रही है; यात्री ट्रेनों के पटरी से उतरने को बहुत गंभीरता से लिया जाता है।
दादर में ही रुकेंगी मुंबई जाने वाली ट्रेनें
पटरी से उतरने के बाद पैदा हुई समस्याओं के समाधान के लिए 7-8 घंटे लगेंगे। मध्य रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि नीचे दी गई सूची में उल्लेखित ट्रेनें जो 15 अप्रैल को मुंबई पहुंचने वाली हैं, उन्हें दादर में ही रोक दिया जाएगा।
सीपीआरओ ने दी जानकारी
मध्य रेलवे मुंबई के सीपीआरओ शिवाजी एम सुतार ने जानकारी दी कि उनको रात 9:45 बजे (15 अप्रैल) को माटुंगा स्टेशन के पास 11005 दादर-पुदुचेरी एक्सप्रेस के 3 डिब्बों के पटरी से उतरने की सूचना मिली। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा कारणों से डिपार्टमेंट ने तत्काल लाइन यातायात को बंद कर दिया।
आगे बताया कि लेकिन लगभग 10:45 बजे शुक्रवार को हमने यातायात बहाल कर दिया पटरी से उतरी ट्रेन फास्ट लाइन पर है। हम 3 कोच और फास्ट लाइन ट्रैफिक को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी राहत ट्रेनें मौके पर मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि हम सुबह तक फास्ट लाइन बहाल करने का प्रयास करेंगे। इस पटरी से उतरने की जांच कराई जाएगी, अभी यह कहना ठीक नहीं होगा कि गलती किसकी थी। घटना का कारण जांच के बाद सामने आएगा।