फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   puducherry chief minister on hunger strike over up police behavior towards rahul and sonia gandhi

राहुल के खिलाफ यूपी पुलिस की कार्रवाई से नाराज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री, भूख हड़ताल पर बैठे

Fri, 02 Oct 2020 02:59 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 02 Oct 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
puducherry chief minister on hunger strike over up police behavior towards rahul and sonia gandhi
वी नारायणसामी - फोटो : PTI

हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पुलिस के लापरवाह व्यवहार को लेकर पुडुचेरी की सरकार ने नाराजगी जताई है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके साथी मंत्रियों ने शुक्रवार को यहां भूख हड़ताल की।

विज्ञापन



पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख ए वी सुब्रमण्यम ने भूख हड़ताल का नेतृत्व किया। कांग्रेस की युवा और छात्र शाखाओं के प्रतिनिधिमंडलों ने राष्ट्रीय दल द्वारा आहूत प्रदर्शन में भाग लिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरू हुई भूख हड़ताल शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


नारायणसामी ने राहुल, प्रियंका के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की बृहस्पतिवार को भी आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई प्रदेश के हिटलर राज और जंगल राज को दर्शाती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई धृष्टता, अलोकतंत्र और बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों को रौंदने का स्पष्ट प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राहुल, प्रियंका और उनकी पार्टी के करीब 150 कार्यकर्ताओं को निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के लिए बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में उस समय कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था, जब वे कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे थे।


14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह से पहले उसे अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed