फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PSU banks can make record profit of one lakh crore due to decrease in NPA

Bank: एनपीए घटने से सरकारी बैंकों को रिकॉर्ड एक लाख करोड़ का हो सकता है मुनाफा, एसबीआई कमा सकता है अधिक लाभ

Mon, 10 Apr 2023 06:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 06:41 AM IST
सार

बैंक अधिकारी का मानना है कि एसबीआई 2022-23 में 40,000 करोड़ से अधिक लाभ कमा सकता है। 2022-23 के पहले नौ महीनों में उसने कुल 33,538 करोड़ मुनाफा कमाया था, जो एक साल पहले के 31,675.98 करोड़ से अधिक है।

विज्ञापन
PSU banks can make record profit of one lakh crore due to decrease in NPA
Bank सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

सरकारी बैंकों (पीएसबी) का मुनाफा 2022-23 में रिकॉर्ड एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। मार्च तिमाही में बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहने, फंसे कर्ज की संख्या कम होने और स्वस्थ कर्ज वृद्धि से पीएसबी का प्रदर्शन नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी का मानना है कि एसबीआई 2022-23 में 40,000 करोड़ से अधिक लाभ कमा सकता है। 2022-23 के पहले नौ महीनों में उसने कुल 33,538 करोड़ मुनाफा कमाया था, जो एक साल पहले के 31,675.98 करोड़ से अधिक है। वहीं, 2022-23 के पहले नौ महीनों में 12 सरकारी बैंकों ने 70,166 करोड़ का लाभ कमाया था, जो एक साल पहले के 48,983 करोड़ से 43 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन


आईओबी जमा पर देगा 0.40% तक अधिक ब्याज
चेन्नई। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.40 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें 10 अप्रैल, 2023 से प्रभावी होंगी। बैंक ने रविवार को कहा कि उसके ग्राहकों को 444 दिन के टर्म डिपॉजिट पर अब 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed