{"_id":"639f0bbe73cbdc4131421659","slug":"proverbial-dog-barking-at-majestic-elephant-goa-minister-slams-bilawal-bhutto-over-remarks-against-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohan Khaunte: गोवा के मंत्री का बिलावल भुट्टो पर हमला, बोले- उनकी टिप्पणी हाथी पर कुत्ते के भौंकने जैसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rohan Khaunte: गोवा के मंत्री का बिलावल भुट्टो पर हमला, बोले- उनकी टिप्पणी हाथी पर कुत्ते के भौंकने जैसी
Sun, 18 Dec 2022 06:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:17 PM IST
सार
भुट्टो के बयान पर भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके खिलाफ विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Rohan Khaunte
- फोटो : rohankhaunte.com/
विस्तार
गोवा के पर्यटन मंत्री और भाजपा नेता रोहन खौंटे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों की टिप्पणी को 'राजसी हाथी पर कुत्ते के भौंकने जैसा' बताया है। भुट्टो के बयान पर भारत में कड़ी प्रतिक्रिया हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके खिलाफ विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा था कि बिलावल का असभ्य बयान आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान की बढ़ती अक्षमता का परिणाम है। बागची ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि बिलावल की 'हताशा' पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के मास्टरमाइंड के पक्ष में दिखती है, जिसने आतंकवाद को अपनी 'राज्य नीति' का हिस्सा बना लिया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा पाकिस्तान पर निशाना साधा था। जयशंकर ने पड़ोसी देश द्वारा विभिन्न आतंकी समूहों को समर्थन देने पर उसे आतंक के केंद्र के रूप में वर्णित किया था। इसके बाद हड़बड़ाहट में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी टिप्पणी की थी।
विज्ञापन