{"_id":"58f99abc4f1c1b3f3b4746e8","slug":"protests-by-students-against-ex-bjp-mp-tarun-vijay-arrived-for-program-in-puducherry-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्लीय टिप्पणी करने वाले MP तरुण विजय पहुंचे पुडुचेरी यूनिवर्सिटी, छात्रों में रोष","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नस्लीय टिप्पणी करने वाले MP तरुण विजय पहुंचे पुडुचेरी यूनिवर्सिटी, छात्रों में रोष
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
विरोध करते छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीयों पर कथित नस्लीय टिप्पणी करने वाले पूर्व बीजेपी नेता और सांसद तरुण विजय का पुडुचेरी यूनिवर्सिटी पहुंचे हैं। तरुण विजय यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, लेकिन छात्रों ने खासी नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Protests in Puducherry Univ after ex BJP MP Tarun Vijay arrived for program.Students protested against his remark on South Indians (20.4.17) pic.twitter.com/muVOuaDb8U
— ANI (@ANI_news) April 21, 2017विज्ञापन
इससे पहले तरुण विजय के विवादित बयान पर लोकसभा में जोरदार हंगामा मचा, जिसने लंबे समय तक थमने का नाम नहीं लिया। विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को इस मामले में घेरने की पूरी कोशिश की थी। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सवाल करते हुए पूछा कि आपने तरुण विजय के खिलाफ क्या एक्शन लिया? अगर आप एक्शन नहीं लेते हैं तो हम सदन के भीतर ही नहीं बल्कि बाहर भी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण भारत में रहने वाले लोग क्या देश का हिस्सा नहीं हैं। ये आपकी मानसिकता दिखाता है। आप भारत को बांटना चाहते हैं। मालूम हो कि तरुण विजय ने एक मीडिया हाउस के प्रोग्राम में बातचीत के दौरान कहा था कि भारतीयों को नस्लीय कहना गलत होगा। ऐसा होता तो हम दक्षिण भारतीयों के साथ कैसे रह पाते। हालांकि, उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली थी।