फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress gives adjournment motion notice in Lok Sabha over BJP leader’s ‘South Indians’ comment

तरुण विजय पर LS में हंगामा, अनंत कुमार बोले- भेदभाव नहीं, एक भारत, श्रेष्ठ भारत

Mon, 10 Apr 2017 03:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: रोहित मिश्र
amarujala.com- Presented by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Apr 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
Congress gives adjournment motion notice in Lok Sabha over BJP leader’s ‘South Indians’ comment
संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार - फोटो : PTI

बीजेपी नेता तरुण विजय के नस्लीय बयान पर लोकसभा में मचा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि हम सब एक हैं।

विज्ञापन


संसदीय कार्यमंत्री कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से उठाए गए सवालों के जवाब में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई भेदभाव नहीं है। ये सरकार एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सिद्धांत पर चलती है।
विज्ञापन


खड़गे ने सवाल करते हुए पूछा कि आपने तरुण विजय के खिलाफ क्या एक्शन लिया? अगर आप एक्शन नहीं लेते हैं तो हम सदन के भीतर ही नहीं बल्कि बाहर भी प्रदर्शन करेंगे। खड़गे ने ये भी कहा कि दक्षिण भारत में रहने वाले लोग क्या देश का हिस्सा नहीं हैं। ये आपकी मानसिकता दिखाता है। आप भारत को बांटना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी नेता तरुण विजय के नस्लीय बयान को लेकर लोकसभा में सोमवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष के हंगामे के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि इस बीच विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। 

ये भी पढ़ें: तरुण विजय को मांगनी पड़ी माफी

इससे पहले विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्रवाई भी स्थगित करनी पड़ी थी।

मालूम हो कि तरुण विजय ने एक मीडिया हाउस के प्रोग्राम में बातचीत के दौरान कहा था कि भारतीयों को नस्लीय कहना गलत होगा। ऐसा होता तो हम दक्षिण भारतीयों के साथ कैसे रह पाते। हालांकि, उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed