फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protesting farmers announce four hour nationwide rail roko protest on Feb 18

किसान आंदोलनः चक्का जाम के बाद किसानों का बड़ा एलान, 18 फरवरी को रोकेंगे रेल परिचालन

Wed, 10 Feb 2021 08:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 10 Feb 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Protesting farmers announce four hour nationwide rail roko protest on Feb 18
किसान आंदोलन(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कृषि कानून को लेकर सड़क से संसद तक संग्राम छिड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसा देने के बावजूद किसान मानने को तैयार नहीं हैं। ताजा जानकारी के अनुसार किसानों ने चक्का जाम के बाद अब 18 फरवरी को चार घंटे के लिए रेल परिचालन रोकने का एलान किया है।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले किसान 14 फरवरी को मशाल रैली भी निकालेंगे। किसानों ने कहा कि इस आंदोलन में अब तक हमारे कुल 204 किसान भी शहीद हो चुके है। शहीद किसान और शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए किसान संगठन 14 फरवरी को शाम 7 बजे देशभर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा हमला हुआ था।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले किसानों ने 6 फरवरी को 12 बजे से तीन बजे के बीच राष्ट्रव्यापी चक्का जाम का एलान किया था। इसके तहत राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय हाइवे को बंद करना था। दिल्ली की सीमाओं की घेराबंदी को देखते हुए किसानों ने दिल्ली-एनसीआर को इससे बाहर रखा था। हालांकि, बाद में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के चक्का जाम को भी वापस ले लिया। बावजूद किसानों के एलान के दिल्ली पुलिस हर जगह सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की हिंसा को देखते हुए सीमाओं समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम थे। गाजीपुर, सिंघु व टीकरी बॉर्डर पर कई स्तर का सुरक्षा बनाने के साथ दिल्ली के आईटीओ, लाल किला, अक्षरधाम, इंडिया गेट आदि संवेदशील इलाकों में पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात थे।

बॉर्डर के चार किलोमीटर के इलाके में सात लेयर की सुरक्षा की गई थी। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ साथ दिल्ली में प्रवेश करने वाली करीब 125 सड़कों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये थे। सुबह से ही बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही थी और बॉर्डर इलाके में वीडियोग्राफी करवायी जा रही थी। 


 





दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि दिल्ली में चक्का जाम का असर नहीं था। दिल्ली में सभी कुछ सामान्य और शांतिपूर्ण रहा। एतियातन तौर पर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सर्तक थी और बॉर्डर से लेकर दिल्ली के अंदरूनी हिस्सों में पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक जवानों को तैनात किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed