{"_id":"5a6773574f1c1b84268b6017","slug":"protesters-vandalism-multiplex-in-ahmadabad-for-screening-padmaavat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावतः अहमदाबाद में फिल्म के विरोध में बवाल, मॉल फूंका, 50 गाड़ियों में लगाई आग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पद्मावतः अहमदाबाद में फिल्म के विरोध में बवाल, मॉल फूंका, 50 गाड़ियों में लगाई आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Jan 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
padmavat
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर मचा बवाल अभी थमता नहीं दिख रहा है। फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले अहमदाबाद में इसको लेकर जमकर बवाल हुआ, शहर के एक मॉल को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
उपद्रवियों की भीड़ ने सड़क पर चलते वाहनों को भी निशाना बनाया और 50 से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी। हिमालयन मॉल के अंदर भी आग से काफी नुकसान हुआ है। खास बात ये है कि मॉल में पद्मावत फिल्म न दिखाने का बोर्ड लगाया था, बावजूद उसके उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सैकडों की संख्या में लोग वहां पहुंचे और आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी, इसके चलते वहां भगदड़ के हालात हो गए। जानकारी के अनुसार यह सारी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, लेकिन इस दौरान उसने कोई कार्रवाई नहीं की। मॉल से निकलकर उपद्रवी सड़कों पर आ गए और राह चलते वाहनों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार बवाल करने वाले लोग करणी सेना के कार्यकर्ता थे, जो फिल्म के विरोध में नारे लगा रहे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#Gujarat: A group of men vandalised the area outside a multiplex in Ahmedabad's Thaltej and torched vehicles in protest against #Padmaavat pic.twitter.com/UmvZfP7NgO
— ANI (@ANI) January 23, 2018