{"_id":"5913201c4f1c1b2034850814","slug":"protest-sacking-by-cognizant-against-tamil-nadu-and-telangana-governments","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु और तेलंगाना सरकारों के खिलाफ कॉग्निजेंट कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु और तेलंगाना सरकारों के खिलाफ कॉग्निजेंट कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 10 May 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
कॉग्निजेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी प्रोफेशनल के एक फोरम ने कॉग्निजेंट में कर्मचारियों के अवैध तरीके से हटाए जाने के खिलाफ तमिलनाडु और तेलंगाना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने शिकायती ज्ञापन को चेन्नई के असिस्टेंट लेबर कमिश्नर पास सौंपा। साथ ही आईटी कर्मचारियों ने अपनी याचिका में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। हालांकि, इस मामले में कंपनी ने किसी भी तरह की छंटनी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों को हटा दिया गया क्योंकि उनका प्रदर्शन ठीक नहीं था।
विज्ञापन
बता दें कि कॉग्निजेंट में करीब 2 लाख पैंसठ हजार कर्मचारी हैं। किसी भी सामान्य साल में ये कंपनी अपने करीब 2-3 प्रतिशत उन कर्मचारियों को सेवा से मुक्त कर देती है जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे कार्यबल प्रबंधन रणनीति(वर्कफोर्स मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी) के तहत हम नियमित रूप से अपने कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हैं जिससे हम अपने क्लाइंट की जरूरतों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन