फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protest over land dispute

धर्मस्थल को लेकर विवाद, ग्रामीणों किया हाइवे जाम 

Sun, 14 Aug 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कसया
ब्यूरो/ अमर उजाला, कसया Updated Sun, 14 Aug 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Protest over land dispute
हाईवे जाम - फोटो : amarujala

कसया थाना क्षेत्र के गांव सोहनरिया में शनिवार को दो वर्गों के बीच जमीनी विवाद को लेकर माहौल गरमा गया। एक धर्मस्थल के पास की जमीन को लेकर चल रहे विवाद से नाराज एक वर्ग के लोगों ने एनएच 28 भी जाम कर दिया। खबर मिलते ही एडीएम और एएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद जाकर मामला शांत हुआ। सोहनरिया गांव में दोनों वर्गों के बीच धर्मस्थल के पास की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को इस मामले में विवाद फिर गहरा गया। एक वर्ग के लोगों ने पूजा स्थल के पास लगे पौधों को उखाड़ दिया। धर्मस्थल पर तोड़फोड़ की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन


इससे नाराज दूसरे वर्ग के लोगों ने एफसीआई गोदाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी को जाम कर दिया। कसया पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन अफसर मौके पर वरिष्ठ अफसरों को बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद एडीएम रामकेवल तिवारी और एएसपी लाल साहब यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अधिकारियों के सामने लोगों ने जमकर नारेबाजी की। करीब डेढ़ घंटे तक मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ और हाइवे का जाम खुला। इसके बाद अफसर पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और जमीनों का चिन्हांकन कराकर विवाद खत्म कराया। इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि धार्मिक स्थल पर कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है। दोनों वर्गों के लोगों को समझाकर मामला सुलझा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed