फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protest of Holi Mahotsav in Vrindavan

वृंदावन में होली महोत्सव का विरोध

Sat, 12 Mar 2016 04:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बरसाना।
ब्यूरो / अमर उजाला, बरसाना। Updated Sat, 12 Mar 2016 04:18 AM IST
सार

  • राधारानी मंदिर के सेवायत गोस्वामी और ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की
  • इस तरह सारे परंपरागत उत्सव धीरे धीरे समाप्त होते चले जाएंगे

विज्ञापन
Protest of Holi Mahotsav in Vrindavan
होली महोत्सव

विस्तार

पर्यटन विभाग की ओर से वृंदावन में प्रस्तावित होली महोत्सव निरस्त हो सकता है। आयोजन के संबंध में राधारानी मंदिर के सेवायत गोस्वामी और ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। शुक्रवार को शाम सात बजे समाज गायन में गोस्वामी परिकर ने कहा कि यदि 16 मार्च को वृंदावन में होने वाली होली को स्थगित नहीं किया गया तो बरसाना-नंदगांव का गोस्वामी समाज 17 मार्च को लठमार होली नहीं खेलेगा।

विज्ञापन


समाज में यह निर्णय सभी की सहमति से लिया गया। नगर पंचायत कार्यालय में डीएम के साथ बैठक में गोस्वामी समाज के मुखिया रामभरोसी गोस्वामी ने कहा कि बरसाना की होली परंपरागत
विज्ञापन

है। संजय गोस्वामी एडवोकेट ने यह आयोजन बरसाना में कराने की बात कही।

नंदगांव के सेवायत ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि इस तरह सारे परंपरागत उत्सव धीरे धीरे समाप्त होते चले जाएंगे। मंदिर रिसीवर मनमोहन गोस्वामी और गोकुलेश कटारा ने कृष्ण जन्मभूमि पर होने वाली लठामार होली का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम राजेश कुमार ने कहा कि यह आयोजन मंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके जरिए विदेशी पर्यटकों को लुभाने की कोशिश की जा रही है। किसी की भावना आहत न हो इसलिए इस कार्यक्रम को बरसाना में कराने पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed