{"_id":"573e48494f1c1bf957ac7a6b","slug":"protest-in-bijnor-for-student-murderers-arrest-damand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: छात्रा के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा, लाठीचार्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिजनौर: छात्रा के कातिलों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा, लाठीचार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नगीना (बिजनौर)
Updated Fri, 20 May 2016 04:42 AM IST
विज्ञापन
Protest in Bijnor
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नगीना (बिजनौर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नगीना में छात्रा मुस्कान के मर्डर के विरोध में बृहस्पतिवार को जमकर बवाल हुआ। कातिलों की गिरफ्तारी को लेकर भीड़ ने बाजार बंद करा दिया। इस दौरान एसडीएम व सीओ के साथ भीड़ ने धक्का-मुक्की की। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
आधे घंटे से ज्यादा तक पथराव चला। भीड़ के उग्र तेवर देख पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी ने नगीना पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुलिस ने बाजार खुलवाया। नगीना में कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। इस दौरान नेशनल हाईवे पर कई घंटे कर्फ्यू जैसे हालात बने रहे। वहीं, छात्रा के शव को दोपहर में गमगीन माहौल में दफनाया गया।
मोहल्ला लाल सराय निवासी फखरे आलम की 17 वर्षीय पुत्री कक्षा सात की छात्रा मुस्कान का शव बुधवार को चमरौला और रावलहेड़ी के बीच पुलिया के पास बरामद हुआ था। शव के पास उसकी सहेली सोनम बदहवास हालत में मिली थी। परिजनों द्वारा हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए नेशनल हाईवे पर करीब दो घंटे जाम लगाया गया था। पुलिस ने देर रात सोनम व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण व हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

भीड़ ने पुलिस पर किया जमकर पथराव
हस्पतिवार को फिर से भीड़ मोहल्ला लुहारी सराय में एकत्र हुई और साढ़े नौ बजे मोहल्ले के चौराहे पर जाम लगा दिया। भीड़ में महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद थीं। करीब एक घंटे बाद भीड़ नेशनल हाईवे 74 नगीना-कोतवाली मार्ग पर पहुंची और जाम लगा दिया। भीड़ ने हाईवे पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया।
इस दौरान भीड़ ने रास्ते में पड़ने वाली दुकानों को बंद करा दिया। डंडे लिए युवक हर खुली दुकान को बल पूर्वक बंद कराते हुए चल रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे युवकों ने रेलवे फाटक पर भी कब्जा कर लिया और दो बार रेलवे फाटक बंद करा दिया।
एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह व सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो छात्रा के परिजनों ने उनसे धक्का मुक्की कर दी। यह देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को लाठीचार्ज के दौरान दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने भीड़ को करीब 150 मीटर दूर तक खदेड़ दिया। इस पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आधा घंटे तक पथराव होने से अफरातफरी का आलम हो गया। पथराव होते देख पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई। बाद में पुलिस मौके पर दोबारा आई।

एसडीएम और सीओ से धक्कामुक्की की
हाथों में डंडे लिए युवक बाकी बाजार को बंद कराने में लगे रहे। बिजनौर से दो प्लाटून पीएसी के अलावा भारी पुलिस फोर्स व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा बाजार खुलवाया। एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा व एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे नगीना में मार्च पास्ट किया। पुलिस की कोशिश के बाद भी पूरी तरह बाजार नहीं खुल सका।
एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा के मुताबिक नगर में अब सब कुछ सामान्य है। कुछ इलाकों को चिह्नित कर वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, छात्रा मुस्कान के शव को दोपहर करीब 2.15 बजे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सोनम को फिलहाल बिजनौर स्थित महिला थाने में रखा गया है। सोनम अभी घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता रही है।
मोबाइल से मिलेगी अहम जानकारी
पुलिस के मुताबिक स्कूल के लिए निकलने से पहले दोनों छात्राओं ने मोबाइल से किसी से बात की थी। पुलिस उस मोबाइल का पता करने में जुटी है। मोबाइल की कॉल के आधार पर पुलिस को काफी अहम जानकारी मिल सकती है।