फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   protest against change in karnatka government by chief minister sidramayya

अब कर्नाटक से आई कांग्रेस के लिए आफत, कैबिनेट फेरबदल के बाद बगावत

Mon, 20 Jun 2016 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
protest against change in karnatka government by chief minister sidramayya
सिद्धारमैया के फैसले का हो रहा है विरोध - फोटो : The Hindu

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए सरकार में किया गया बड़ा फेरबदल मुफीद साबित नहीं हो रहा है। इस फैसले का पूरे प्रदेश में खासा विरोध हो रहा है। बीते दिनों हुए फेरबदल में पार्टी के बड़े चेहरों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर उनके समर्थकों ने जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए हैं।

विज्ञापन


राज्य में सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद इस फेरबदल से बाहर का रास्ता दिखाए गए नेताओं के समर्थकों ने पूरे राज्य में हंगामा कर कर रहे हैं। उग्र भीड़ द्वारा कई वाहन जला दिए गए और कई जगह कांग्रेस के पार्टी दफ्तर में तोड़ फोड़ भी किए गए।
विज्ञापन



इस तोड़ फोड़ और विरोध प्रदर्शन के बीच पार्टी के विधायक अबरीश ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि बीते रविवार को हुए भारी फेरबदल में कैबिनेट से हटाए गए मंत्रियों के इस्तीफे राज्यपाल वजूभाई वाला को भेज दिए गए थे, जिन्हें उन्होंने स्वीकार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने जिन नेताओं को कैबिनेट में जगह दी थी, उनमें नाम-तनवीर सैत, के. थिंमप्पा, रमेश कुमार, बासवराज राया रेड्डी, एच वाई मेती, एस एस मल्लिकार्जुन, एम आर सीताराम, संतोष लाड और रमेश जरकिहोली हैं। इनके साथ ही प्रियांक खड़गे, रूद्रप्पा लमनी, ईश्वर खंद्रे और प्रमोद माधवराज को राज्य मंत्री बनाया गया है। नई कैबिनेट में शामिल किए गए के. थिंमप्पा और रमेश कुमार पूर्व विधानसभाध्यक्ष हैं और खड़गे लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र हैं।




राज्य में सरकार बने तीन साल हो चुके हैं और दो साल बाद कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे समय में फेरबदल कर मुख्यमंत्री ने राज्य में जाति और क्षेत्र के समीकरणों के बीच संतुलन बिठाने का प्रयास किया है। कर्नाटक का यह फेरबदल कांग्रेस के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है माना जा रहा है, क्योंकि यह प्रयोग कर्नाटक में कांग्रेस की चुनावी रणनीति को निर्धारित करेगा।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed