फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Proposal sent to HRD ministry for Yoga in curriculum said Ayush Minister Shripad Naik

योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए एचआरडी मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव: आयुष मंत्री

Mon, 10 Jun 2019 03:19 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 10 Jun 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Proposal sent to HRD ministry for Yoga in curriculum said Ayush Minister Shripad Naik
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक ने सोमवार को कहा कि एक प्रस्ताव मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) को भेजा गया है। जिसमें योग को अगले शैक्षणिक वर्ष में शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात की गई है।


loader

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में स्कूली छात्रों और कॉलेज के छात्रों के लिए फिजिकल एजुकेशन (पीई) पाठ्यक्रम के तहत अनिवार्य विषय के रूप में योग को शामिल करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि प्रस्ताव जल्द से जल्द पास हो, जिससे योग 2020-21 शैक्षणिक वर्ष से पाठ्यक्रम का हिस्सा हो।"

21 जून को दुनियाभर में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य आयोजन झारखंड के रांची में होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

नायक ने आगे कहा, "इस कार्यक्रम में विदेशी लोग और कई योग गुरु भी शिरकत करेंगे।" अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों की मेजबानी करने वाले देशों की संख्या बढ़कर 177 से 200 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed