फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Proposal for new system for sharing scholarship amount to scheduled caste students

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि के बंटवारे के लिए नई व्यवस्था का प्रस्ताव

Sun, 07 Jul 2019 06:07 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 07 Jul 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Proposal for new system for sharing scholarship amount to scheduled caste students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए धन बंटवारे की नई व्यवस्था का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का प्रस्ताव आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति को भेजा गया है। धन बंटवारे की इस नई व्यवस्था के तहत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से संबंधित छात्रवृत्ति योजना का ज्यादा वित्तीय भार केंद्र वहन करेगा।

विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से संबंधित ‘मैट्रिक-बाद छात्रवृत्ति योजना’ का 60 फीसदी वित्तीय भार केंद्र और 40 फीसदी भार राज्य वहन करेंगे। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने प्रस्ताव आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति को भेजा है।
विज्ञापन


संबंधित मामले में एक सूत्र ने कहा कि योजना में सुधार मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडे में मंत्रालय की प्राथमिकताओं में से एक है। साल 2017-18 और 2018-19 में योजना के तहत अधिकतम वित्तीय भार राज्य सरकारों को और केंद्र शासित क्षेत्रों के प्रशासन को वहन करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के वास्तविक प्रस्ताव में सुझाव दिया गया था कि योजना का 75 फीसदी हिस्सा केंद्र और 25 फीसदी हिस्सा राज्य वहन करें। लेकिन व्यय वित्त समिति ने मंत्रालय को सुझाव दिया कि केंद्र और राज्यों के बीच बंटवारे में 60:40 का अनुपात होना चाहिए। पूर्वोत्तर के लिए यह अनुपात 90:10 का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed