फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Property of Tayal Group worth Rs 483 crores attached by ED

बैंक कर्ज घोटाला: ईडी ने अटैच की तायल समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्ति

Wed, 15 May 2019 12:05 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 15 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Property of Tayal Group worth Rs 483 crores attached by ED
प्रवर्तन निदेशालय (लोगो)

ईडी ने करोड़ों रुपये के एक बैंक कर्ज घोटाले में सख्त कार्रवाई करते हुए कोलकाता के एक व्यापारिक समूह की 483 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बताया कि फिलहाल कोलकाता के तायल ग्रुप ऑफ कंपनीज की मुंबई स्थित केएसएल एंड इंडस्ट्रीज की अस्थायी तौर पर समूह की कुछ अचल संपत्ति अटैच की गई है।

विज्ञापन


ईडी ने बताया कि मनी लांड्रिंग निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अटैच की गई संपत्तियों में नागपुर के एक शॉपिंग मॉल में केएसएल एंड इंडस्ट्रीज के मालिकाना हक वाली 2,70,374 स्क्वॉयर फुट जगह भी शामिल है। ईडी के मुताबिक, तायल समूह और केएसएल समेत उसकी चार कंपनियों ने 2008 में बैंक ऑफ इंडिया और आंध्र बैंक से करीब 524 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि तायल समूह के प्रमोटर प्रवीण कुमार तायल ने इस पैसे को शैल (मुखौटा) कंपनियों के जरिए इधर-उधर घुमाकर बाद में हड़प लिया और बैंकों का कर्ज नहीं लौटाया। ईडी ने सीबीआई की तरफ से इस मामले में दर्ज तीन एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तायल समूह के खिलाफ दूसरी कार्रवाई

तायल समूह के खिलाफ यह पीएमएलए के तहत दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले भी समूह के खिलाफ यूको बैंक से कर्ज लेकर हड़पने के एक मामले की जांच चल रही है। इस मामले में भी ईडी ने 2016 में समूह की करीब 234 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली थी। इस मामले में ईडी ने कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed