फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Propaganda' Newspaper The Aryavarth Express Distributed In Bangalore-chennai Shatabdi Express IRCTC initiates probe

प्रोपेगेंडा: शताब्दी एक्सप्रेस में एक अखबार को देखकर भड़की महिला यात्री, आईआरसीटीसी से लेकर डीआरएम को देनी पड़ी सफाई

Sat, 23 Apr 2022 08:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Apr 2022 08:44 AM IST
सार

जिस अखबार के ट्रेन में होने की बात कही जा रही है, आरोप है कि अखबार हिंदुत्व विधारधारा को आगे बढ़ा रहा है। अखबार में मुख्य हेडिंग थी,  'इस्लामिक शासन में हिंदुओं, सिखों और बौद्धों के नरसंहार को मान्यता देने की आवश्यकता है।'

विज्ञापन
Propaganda' Newspaper The Aryavarth Express Distributed In Bangalore-chennai Shatabdi Express IRCTC initiates probe
शताब्दी एक्सप्रेस में प्रोपेगेंडा अखबार - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलुरु-चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस में एक प्रोपेगेंडा समाचार पत्र ‘द आर्यावर्त एक्सप्रेस’ बांटे जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री व लैंगिक न्याय की पैराकार गोपिका बाशी ने इस मामले को उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, यात्रा के दौरान हर दूसरी सीट पर द आर्यावर्त एक्सप्रेस अखबार पड़ा हुआ था। आखिर आईआरसीटीसी के अधिकारी इसकी अनुमति कैसे दे सकते हैं?

विज्ञापन


हालांकि, आईआरसीटीसी की ओर से भी स्वीकार किया गया है कि ‘द आर्यावर्त एक्सप्रेस’ अनधिकृत अखबार है। ऐसे में इसको लेकर जांच शुरू कर दी गई है। 

क्या है अखबार में?
दरअसल, जिस अखबार के ट्रेन में होने की बात कही जा रही है, आरोप है कि अखबार हिंदुत्व विधारधारा को आगे बढ़ा रहा है। अखबार में मुख्य हेडिंग थी,  'इस्लामिक शासन में हिंदुओं, सिखों और बौद्धों के नरसंहार को मान्यता देने की आवश्यकता है।' इसके अलावा भी अखबार में कई शीर्षकों पर महिला यात्री ने आपत्ति जताई। 
विज्ञापन


आईआरसीटीसी को देनी पड़ी सफाई
ट्वीट के बाद आईआरसीटीसी के अधिकारियों को सफाई देनी पड़ी। कंपनी के प्रवक्ता आनंद झा ने कहा कि अखबार ट्रेनों में वितरण के लिए स्वीकृत प्रकाशनों में शामिल नहीं है। झा ने कहा इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र विक्रेता को भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं चेन्नई के मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि बेंगलुरु के मंडल रेल प्रबंधक द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने उठाया मु्द्दा
कांग्रसे सांसद मणिकम टैगोर ने इस पूरे मामले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के समाचार पत्र को एक ट्रेन में बांटे जाने की अनुमति कैसे मिली। क्या माननीय रेल मंत्री इसकी जांच का आदेश देंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed