फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Profile of pm modi and priyanka chopra most viewed on linkedin

लिंक्डइन के 'बादशाह' बने प्रधानमंत्री मोदी, सबसे अधिक बार देखा गया प्रोफाइल

Fri, 24 Aug 2018 02:06 AM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Fri, 24 Aug 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
Profile of pm modi and priyanka chopra most viewed on linkedin

पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफार्म लिंक्डइन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उन शीर्ष दो लोगों में शामिल हैं जिनके बारे में लिंक्डइन पर सर्वाधिक बार देखा गया। लिंक्डइन के पांचवें संस्करण ‘इंडियाज पावर प्रोफाइल 2018’ में बायोकॉन की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ, पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा, शियोमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन समेत अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन


पोर्टल ने बाद में स्पष्ट किया कि यह सूची किसी तरह की रैंकिंग पर आधारित नहीं है, बल्कि यह ऐसे लोगों की सूची है जिनका प्रोफाइल अन्य लोगों द्वारा अधिक बार देखा गया है। सालाना सूची में उन लोगों के नाम हैं जिनके ‘प्रोफाइल’ को सर्वाधिक पेशेवरों ने देखा। इसे आठ श्रेणियों मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), वित्त, लिंक्डइन इनफ्लुएंशर, इंटरनेट, मानव संसाधन, विपणन तथा विज्ञापन तथा हाल में पेश सामाजिक प्रभाव श्रेणी में रखा गया है। 
विज्ञापन


लिंक्डइन 2017-18 के बीच देखी गई पृष्ठभूमि के आधार पर शीर्ष 73 पेशेवरों की सूची तैयार की है। ये पेशेवर उद्योग विशेषज्ञ हैं, जो प्रभावशाली पेशेवर ब्रांड तथा जनमत को प्रभावित करने वाले नेता बने। इस साल द इंटरनेट और प्रौद्योगिकी श्रेणियों में फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिन्नी बंसल, एच एंड एम इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक जे एनोला, मिन्त्रा तथा जाबोंग के सीईओ अनंत नारायणन के नाम पहली बार शामिल किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महिलाओं में नासकॉम की अध्यक्ष देवज्ञानी घोष (प्रौद्योगिकी), गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की चेयरपर्सन निसाबा गोदरेज तथा लिटिल ब्लैक बुक की सीईओ और संस्थापक सुचिता सालवान (इंटरनेट) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed