फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Process initiated to issue a lookout notice against former Mumbai CP Parambir Singh 

उगाही का आरोप: पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, लुकआउट नोटिस जारी 

Thu, 05 Aug 2021 12:01 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Thu, 05 Aug 2021 12:01 AM IST
सार

  • 30 जुलाई को परमबीर समेत 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी
  • उगाही मामले में उनके खिलाफ ठाणे पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया

विज्ञापन
Process initiated to issue a lookout notice against former Mumbai CP Parambir Singh 
Parambir Singh - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। उगाही मामले में उनके खिलाफ ठाणे पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है, लेकिन उनका ठिकाना नहीं मिल रहा।  

विज्ञापन


विज्ञापन


30 जुलाई को परमबीर सिंह समेत 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया था कि यह एफआईआर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में फिरौती, धमकी समेत अन्य कई मामलों में दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक का आरोप
इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह के कहने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार डांगे एक पब विवाद में शामिल कुछ लोगों का पक्ष लेने में नाकमयाब साबित हुए थे, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। डांगे ने परमबीर सिंह पर यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने बाद में निलंबन रद्द करने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed