फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Probe into Nitin Desai's death must also look for person' behind Rashesh Shah: Ashish Shelar

Nitin Desai Death Case: 'जांच में राशेष शाह के पीछे छिपे चेहरे की भी होनी चाहिए तलाश', भाजपा विधायक ने की मांग

Fri, 04 Aug 2023 06:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Aug 2023 06:08 PM IST
सार

Nitin Desai Death Case: भाजपा विधायक आशीष शेलार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में मांग की कि नितिन देसाई की मौत की पुलिस जांच में एडलवीस समूह के राशेष शाह के पीछे के व्यक्ति की भी तलाश की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Probe into Nitin Desai's death must also look for person' behind Rashesh Shah: Ashish Shelar
बीजेपी विधायक आशीष शेलार। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा विधायक आशीष शेलार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में मांग की कि नितिन देसाई की मौत की पुलिस जांच में एडलवीस समूह के राशेष शाह के पीछे के व्यक्ति की भी तलाश की जानी चाहिए। शेलार ने कहा कि सरकार को इस बात की जांच करनी चाहिए कि क्या कोई और शाह से कर्ज में डूबे स्टूडियो को खरीदने की कोशिश कर रहा था और क्या उस ग्राहक की ओर से मशहूर आर्ट डायरेक्टर पर दबाव डाला गया था। उन्होंने शाह और उनकी कंपनी पर आधुनिक समय का साहूकारी व्यवसाय स्थापित करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

देसाई का शव बुधवार को रायगढ़ जिले के कर्जत स्थित उनके स्टूडियो के परिसर में लटका मिला था। उनकी कंपनी एनडी 'आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड' ने एडलवीस समूह की एक शाखा ईसीएल फाइनेंस से 2016 और 2018 में दो ऋणों के माध्यम से 185 करोड़ रुपये उधार लिए थे, और जनवरी 2020 में पुनर्भुगतान में परेशानी शुरू हुई। जून 2022 तक अर्जित ब्याज सहित बकाया राशि बढ़कर 252 करोड़ रुपये हो गई। एडलवीस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसी) को स्थानांतरित करने से पहले खाते को एक अन्य संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी में स्थानांतरित कर दिया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

देसाई को 'मराठी मानुष' बताते हुए शेलार ने कहा कि उन्होंने उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत कर्ज लिया था लेकिन कानून का दुरुपयोग कर उन्हें परेशानी में डालने की कोशिश की जा रही है। कल (गुरुवार) तक मेरे पास राशेष शाह और एडलवीस एआरसी के खिलाफ इस तरह के दो और मामले थे। लेकिन कल से मेरे पास कुछ और मामले हैं जहां शाह और एडलवीस एआरसी दोनों ने कानूनी प्रक्रिया का अनुचित तरीके से इस्तेमाल किया और आधुनिक समय का साहूकारी व्यवसाय स्थापित किया।

विज्ञापन

विधायक ने कहा, 'उनके उद्देश्य की जांच किए जाने की जरूरत है। साथ ही, क्या उनका एकमात्र उद्देश्य एक मराठी व्यक्ति द्वारा बनाए गए स्टूडियो पर कब्जा करने की कोशिश करना था, इस पर भी गौर किया जाना चाहिए।' शेलार ने कहा कि सरकार को 'राशेष शाह के पीछे के व्यक्ति' की भी तलाश करनी चाहिए। शेलार ने कहा कि सरकार को इन सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए और वह इस मामले को अंत तक जारी रखेंगे।

एक दिन पहले शेलार ने कहा था कि देसाई की मौत की जांच केवल 'दुर्घटनावश हुई मौत' के तौर पर नहीं की जानी चाहिए, बल्कि एक विशेष टीम तैनात की जानी चाहिए और राशेष शाह तथा एडलवीस एआरसी द्वारा कर्ज देने की प्रणाली की वसूली के तरीकों की जांच करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed