{"_id":"5b0ea4314f1c1bf36e8b54e7","slug":"probe-charges-against-icici-bank-ceo-chanda-kochhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीआईसीआई की सीईओ चंदा कोचर ने खिलाफ जांच के आदेश ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईसीआईसीआई की सीईओ चंदा कोचर ने खिलाफ जांच के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 May 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
chanda kochar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीआईसीआई की सीईओ चंदा कोचर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बैंक ने बुधवार को कहा कि एक अज्ञात प्राप्त हुई शिकायत के बाद बोर्ड ने चंदा कोचर से पूछताछ करने का फैसला लिया है। बैंक ने कहा है कि जांच स्वतंत्र रूप से होगी। जांच में ईमेल की समीक्षा भी की जाएगी। उसके बाद बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले बाजार नियामक सेबी ने आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस वीडियोकॉन समूह और न्यूपावर के साथ बैंक के लेनदेन के मामले में भेजा गया था। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में देश के सबसे बड़े निजी बैंक ने बताया कि वह इस मामले में सेबी में उचित जवाब दाखिल करेगा।
बैंक ने बताया कि एमडी एवं सीईओ और बैंक को इस संबंध में सेबी से 24 मई को नोटिस मिला था। इसमें लिस्टिंग एग्रीमेंट और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस और डिसक्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेग्युलेशन, 2015 के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने के मामले में जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन
इसमें बैंक व वीडियोकॉन समूह के बीच हुए लेनदेन, वीडियोकॉन समूह और न्यूपावर के बीच हुए कथित लेनदेन के बारे में जानकारी मांगी गई थी। न्यूपावर में बैंक की एमडी एवं सीईओ के पति दीपक कोचर के आर्थिक हित जुड़े हुए हैं।
सीबीआई ने वर्ष 2012 में बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिए 3250 करोड़ रुपये के लोन और चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की संभावित भूमिका की जांच शुरू की है। आरोप है कि वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने आईसीआईसीआई समेत बैंकों के कंसोर्टियम से अपनी कंपनी को लोन मिलने के बाद न्यूपावर रिन्यूएबल्स में 64 करोड़ रुपये का निवेश किया।