फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pro-tem Speaker row Rijiju meets Sudip opposition firm on staying away from panel of chairpersons

Lok Sabha: प्रोटेम स्पीकर के सहायक पैनल के लिए सुदीप बंदोपाध्याय से मिले किरेन रिजिजू, रंग नहीं लाई मुलाकात

Sun, 23 Jun 2024 09:01 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 23 Jun 2024 09:01 PM IST
सार

Lok Sabha: प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए पीठासीन अधिकारियों के पैनल को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्य्याय से मुलाकात की। बंदोपाध्याय ने रिजिजू से कहा कि वे इंडिया गठबंधन द्वारा लिए गए फैसले पर अडिग हैं। 

विज्ञापन
Pro-tem Speaker row Rijiju meets Sudip opposition firm on staying away from panel of chairpersons
किरेन रिजिजू और सुदीप बंदोपाध्य्य - फोटो : एक्स @KirenRijiju

विस्तार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की पूर्व संध्या पर तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय से संपर्क किया। उन्होंने बंदोपाध्य्य से प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए पीठासीन अधिकारियों के पैनल पर चर्चा की, हालांकि मुलाकात रंग नहीं लाई। बंदोपाध्य्य ने कहा कि वे पैनल में शामिल नहीं होंगे और इंडिया गठबंधन के फैसले पर अडिग रहेंगे। 

विज्ञापन


प्रोटेम स्पीकर के पीठासीन अधिकारियों के पैनल में बंदोपाध्याय का नाम
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कटक से सात बार सांसद रहे भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था। इसके अलावा महताब की सहायता के लिए पीठासीन अधिकारियों के पैनल में कांग्रेस नेता कोडिकुन्निल सुरेश, डीएमके नेता टीआर बालू, भाजपा नेता राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय को नामित किया था। इसके बाद इंडिया गठबंधन ने पैनल से अपने नेताओं का नाम वापस ले लिया था। इसी मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सुदीप बंदोपाध्य्याय से मुलाकात की। बंदोपाध्याय ने रिजिजू से कहा कि वे इंडिया गठबंधन द्वारा लिए गए फैसले पर अडिग हैं।
विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने 'एक्स' पर लिखीं ये बातें
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ‘तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय से मुलाकात हुई। सांसद के रूप में उनका कार्यकाल काफी लंबा रहा है। उनके अनुभवों से 18वीं लोकसभा को काफी लाभ मिलेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने महताब की नियुक्ति पर आपत्ति जताकर दलील दी थी कि आठ बार के लोकसभा सदस्य और दलित नेता कोडिकुन्निल सुरेश के नाम को नजरअंदाज कर दिया गया। इंडिया गठबंधन ने कहा है कि विपक्ष के नेता कोडिकुन्निल सुरेश, टीआर बालू और सुदीप बंदोपाध्याय प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए पीठासीन अधिकारियों के पैनल में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed