फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka will campaign today in Amethi and Raebareli

प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में आज करेंगी चुनाव प्रचार

Fri, 17 Feb 2017 08:21 AM IST
अमर उजाला, अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली
अमर उजाला, अनूप वाजपेयी/ नई दिल्ली Updated Fri, 17 Feb 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
Priyanka will campaign today in Amethi and Raebareli
फाइल फोटो - फोटो : getty images

प्रियंका गांधी शुक्रवार को अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार करेंगी। उनके साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी भी होंगे। पार्टी के इस फैसले से उत्तर प्रदेश में प्रियंका के प्रचार में उतरने को लेकर व्याप्त संशय खत्म हो गया है। माना जा रहा है कि यह फैसला कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली के उम्मीदवारों की गुजारिश पर लिया गया है।

विज्ञापन


चर्चा यह भी है कि केंद्रीय मंत्री और लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल के खिलाफ लड़ने वाली स्मृति ईरानी के प्रियंका पर किए गए सियासी हमले भी इस फैसले की एक वजह हैं। स्मृति ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के चुनावी मंचों से कहा था कि प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए बाहर नहीं निकल रही हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और राहुल दोनों जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठकें करेंगे। इनका मुख्य मकसद राज्य में बचे पांच चरण के चुनावों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना है कि शीर्ष नेतृत्व उनके साथ खड़ा है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका अमेठी और रायबरेली के बाद अन्य क्षेत्रों में भी प्रचार में उतरेंगी। राहुल के साथ भी उनके कई कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed