फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka slams BJP for tussle with Rahul claim, says brother-sister duo will demolish ruling party's 'lies'

Politics: 'BJP के दुष्प्रचार को मिलकर खत्म करेंगे हम', राहुल के साथ खींचतान के दावों पर प्रियंका का पलटवार

Wed, 30 Aug 2023 07:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Aug 2023 07:52 PM IST
सार

Politics: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को भाजपा के इस दावे की आलोचना की कि राहुल गांधी और उनके बीच खींचतान चल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह और उनके भाई मिलकर सत्तारूढ़ पार्टी के झूठ, लूट और खोखले प्रचार के अहंकार को तोड़ेंगे।  

विज्ञापन
Priyanka slams BJP for tussle with Rahul claim, says brother-sister duo will demolish ruling party's 'lies'
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को भाजपा के इस दावे की आलोचना की कि राहुल गांधी और उनके बीच खींचतान चल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह और उनके भाई मिलकर सत्तारूढ़ पार्टी के झूठ, लूट और खोखले प्रचार के अहंकार को तोड़ेंगे।  

विज्ञापन

ट्विटर पर उनकी यह टिप्पणी भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के उस दावे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बीच खींचतान चल रही है। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें राहुल गांधी और उनके बीच राजनीतिक खींचतान के बारे में बात की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा, 'भाजपा वालों..क्या महंगाई और बेरोजगारी के समय में यही एकमात्र बकवास मुद्दा बचा है? क्षमा करें...लेकिन आपके छोटे दिमाग का यह सपना कभी साकार नहीं होगा। मेरे भाई और मेरे बीच हमेशा एक-दूसरे के प्रति प्यार, विश्वास, सम्मान और वफादारी रहेगी।'

विज्ञापन

प्रियंका ने कहा, 'चिंता न करें, हम दोनों भाई-बहन देश के लाखों बहन-भाइयों के साथ मिलकर आपके झूठ, लूट और खोखले प्रचार के अहंकार को एक साथ तोड़ेंगे।' उन्होंने ट्वीट किया,'रक्षा बंधन की शुभकामनाएं। यह भाई-बहन के बीच प्यार का त्योहार है, इसे सकारात्मक भावना के साथ मनाएं।'

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी बहन प्रियंका गांधी ने आज उनके हाथ पर 'राखी' बांधी और पार्टी रक्षा बंधन के अवसर पर अपने 'गृह लक्ष्मी' वादे को पूरा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed