फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka on Rahul Gandhi: Priyanka said- Rahul will not back down from the truth, no matter how many leave him

Priyanka on Rahul Gandhi: प्रियंका बोलीं- राहुल सच्चाई से पीछे नहीं हटेंगे, चाहे कितने ही उनका साथ छोड़ दें

Mon, 10 Apr 2023 06:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 10 Apr 2023 06:19 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के अंत में श्रीनगर में बर्फबारी में राहुल गांधी के साथ काम करने की एक तस्वीर पोस्ट की। आइए पढ़ते हैं उन्होंने इसमें क्या लिखा...

विज्ञापन
Priyanka on Rahul Gandhi: Priyanka said- Rahul will not back down from the truth, no matter how many leave him
Priyanka Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 10 अप्रैल को सिब्लिंग डे मानाया जाता है। सिब्लिंग डे के इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी के लिए सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है। राहुल ने सम्मान के साथ अन्याय को साहा है। चाहे कितने भी वार उसकी पीठ पर किए गए, वह सच्चाई से कभी पीछे नहीं हटेगा। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के अंत में श्रीनगर में बर्फबारी में राहुल गांधी के साथ काम करने की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "तो भाई-बहन का दिन भी है! खैर, यह मेरे इकलौते भाई के लिए है, जिसके साथ इतना बुरा करने के बावजूद उके भीतर अच्छाई और करुणा के लिए खड़े होने का साहस है। वह गर्व के साथ अन्याय का सामना करता है। चाहे लोग उसे छोड़ दे या उसकी पीठ में चाकुओं से वार करे, वह कभी भी सच बोलने से पीछे नहीं हटता। मुझे अपने भाई पर गर्व है और हमेशा रहेगा।" 
विज्ञापन


भाई-बहन के इस जोड़ी को अक्सर ही एक-दूसरे को गले लगाते, हंसी-मजाक करते देखा जाता रहा है। इस साल की शुरुआत में भारत जोड़ो यात्रा के अंत में कांग्रेस ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में  राहुल और प्रियंका श्रीनगर के एक कैंपसाइट में स्नोबॉल से लड़ाई करते हुए दिख रहे थे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के कानपुर हवाई अड्डे पर ये भाई-बहन की जोड़ी एक-दूसरे से मिलकर कुछ हल्के-फुल्के पल व्यतीत करते दिख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed