फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi will not prove a factor in Loksabha election 2019: Dinesh Sharma

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले- चुनाव में फैक्टर साबित नहीं होंगी प्रियंका गांधी

Sat, 02 Feb 2019 02:28 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 02 Feb 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will not prove a factor in Loksabha election 2019: Dinesh Sharma
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाए जाने को भले ही विशेषज्ञ कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक मान रहे हों, लेकिन राज्य के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा इससे इत्तफाक नहीं रखते हैं। उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा के उप मुख्यमंत्री शर्मा ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रियंका गांधी की नियुक्ति आगामी लोकसभा चुनावों में कोई खास फैक्टर साबित नहीं होगी, क्योंकि पिछले दो संसदीय चुनावों में उनका अपनी पार्टी के लिए प्रचार अभियान असफल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों में से भाजपा ने 71 और उसके सहयोगी अपना दल ने 2 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ‘मौकापरस्त’ सपा-बसपा गठबधन को खारिज करेगी और भाजपा पिछले लोकसभा चुनावों की अपनी तालिका में और बढ़ोतरी करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पिछले दो संसदीय चुनावों में प्रियंका गांधी ने अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया था, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला। हमारे नेता नरेंद्र मोदी, अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले लोकसभा चुनावों में भी विपक्ष को हराएंगे। दिनेश शर्मा ने दावा किया कि इस बार भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए यूपी में 74 लोकसभा सीट जीतेगा। उन्होंने कहा कि हमारी गिनती कम से कम एक सीट ज्यादा रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर भाजपा के लिए आस्था का विषय


उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राम मंदिर के मसले पर कहा, राम मंदिर मुद्दा हमारे लिए राजनीतिक नहीं, बल्कि आस्था से जुड़ा मामला है और आप हर दिन अपनी आस्था नहीं बदल सकते। हमें पक्का यकीन है कि राम मंदिर का निर्माण होगा। हम कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कांगेस और अन्य विपक्षी दलों से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा, कांग्रेस व विपक्ष स्पष्ट करे कि वह राम मंदिर चाहते हैं या बाबरी मस्जिद। उन्हें जनता के सामने अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। विपक्षी दल भगवान राम और राम सेतु के अस्तित्व पर ही सवाल उठाता है। वे कहते हैं कि भगवान राम एक काल्पनिक चरित्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed