इंदिरा गांधी के जन्म शती समारोह पर सोनिया संग प्रियंका गांधी भी आएंगी इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी के जन्म शती समारोह पर आयोजित प्रदर्शनी का समापन करने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी 21 नवंबर को इलाहाबाद आ रही हैं। पार्टी स्तर पर उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है लेकिन पार्टी के नेता इस बारे में अभी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि मार्च में इलाहाबाद आईं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के रोड शो के दौरान यहां आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने संकेत दे दिए थे कि इंदिरा के जन्म शती समारोह के मौके पर प्रियंका गांधी को यूपी में प्रचार की कमान सौंपी जा सकती है।
यह बात भी लगातार सामने आती रही है कि प्रशांत किशोर भी प्रियंका को प्रचार की कमान सौंपे जाने के पक्ष में हैं। इलाहाबाद से ही सबसे पहले यह मांग उठी थी कि यूपी में कांग्रेस को यूपी में वापसी करनी है तो प्रियंका को आगे लाया जाए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 21 नवंबर को सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी के भी इलाहाबाद आने की पूरी संभावना है। प्रदर्शनी का आयोजन आनंद भवन में होना है। वहां भी तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 नवंबर को प्रदर्शनी का उद्घाटन होना है।
सूत्रों के मुताबिक अभी यही योजना है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्मशती समारोह पर उनके जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के समापन पर आनंद भवन आएंगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और शहर के कुछ प्रबुद्ध लोगों से भी उनकी मुलाकात होगी। कई सामाजिक संगठनों से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। उनके इस दौरे को यूपी के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रियंका को चुनाव के लिए प्रमुख जिम्मेदारी सौंपने की शुरुआत उनके इस दौरे के साथ हो सकती है। हालांकि किसी बड़े राजनीतिक आयोजन या जनसभा की अभी तैयार नहीं है लेकिन प्रियंका गांधी के इलाहाबाद आने की चर्चाओं के जोर पकड़ने के साथ सियासत तेज हो गई है।