फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Wayanad Candidate Congress Party declares news update in hindi

Priyanka Gandhi Wayanad: वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

Tue, 15 Oct 2024 09:46 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 15 Oct 2024 09:46 PM IST
सार

Priyanka Gandhi Wayanad Candidate: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करेंगी। इस सीट पर आगामी 13 नवंबर को मतदान कराए जाएंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Wayanad Candidate Congress Party declares news update in hindi
प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

Priyanka Gandhi Wayanad Candidate: प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाने की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाए जाने का एलान किया। बता दें कि प्रियंका खुद भी वायनाड से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर हामी भर चुकी हैं। विगत जून महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की घोषणा के बाद प्रियंका ने कहा था कि यहां से चुनाव लड़ना उनका सौभाग्य होगा।
विज्ञापन


सियासत में पांच साल से सक्रिय हैं, संसदीय चुनाव पहली बार लड़ेंगी
वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी वाली सूची जारी की।
विज्ञापन


केरल की तीन सीटों पर चुनाव, एक लोकसभा; दो विधानसभा
उन्होंने चुनाव लड़ने वाले तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की। कांग्रेस पार्टी के बयान के मुताबिक लोकसभा उपचुनाव में वायनाड से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी, जबकि केरल की ही दो खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में पलक्कड़ सीट पर राहुल ममकुताथिल चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चेल्लाकरा विधानसभा सीट से पार्टी ने महिला नेता राम्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव जीतते ही प्रियंका के नाम होगी खास उपलब्धि
दिलचस्प तथ्य है कि अगर प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव जीतती हैं, तो वह मौजूदा संसद में गांधी परिवार से तीसरी सांसद होंगी। भाई राहुल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, जबकि मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं।

पार्टी प्रमुख खरगे दे चुके हैं साफ संकेत
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसी साल जून में घोषणा की थी कि गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रायबरेली को राहुल गांधी बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के वायनाड सीट खाली करने के बाद कांग्रेस इस लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारेगी। इस मौके पर मौजूद रहे राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के जीतने का भरोसा जताते हुए कहा था कि अब रायबरेली और वायनाड दोनों को दो-दो सांसद मिलेंगे। राहुल गांधी ने 2019 और 2024 में वायनाड से लोकसभा चुनाव जीता था। अब वह लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।

रथोत्सव की शुरुआत के कारण मतदान एक हफ्ते बाद कराने की अपील

इसी बीच केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तारीख 20 नवंबर करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि 13 नवंबर को कल्पती रथोत्सवम रथ उत्सव की शुरुआत होने के कारण मतदान की तारीख को आगे खिसकाया जाए।  संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed