फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka gandhi vadra to play role in national politics not only in up says congress rahul gandhi

सिर्फ यूपी नहीं देश में होगी प्रियंका की भूमिका, राम मंदिर पर विचार का सही समय नहीं : राहुल गांधी

Tue, 05 Feb 2019 09:20 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Tue, 05 Feb 2019 09:20 AM IST
सार

  • प्रियंका की भारत वापसी के बाद पहली बार बोले राहुल गांधी।
  • इंदिरा से पीएम मोदी की तुलना का बताया पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान।
  • कहा- राम मंदिर पर कोर्ट का फैसला कांग्रेस पार्टी को होगा मान्य।
  • नहीं देखी किसी नेता के खिलाफ विपक्ष की ऐसी एकता।

विज्ञापन
Priyanka gandhi vadra to play role in national politics not only in up says congress rahul gandhi
Rahul Gandhi- Priyanka gandhi Vadra

विस्तार

आम चुनाव का बिगुल बजना अभी बाकी है मगर चुनावी शोरगुल की शुरुआत हो चुकी है। राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस इन दिनों भाजपा को नोटबंदी, जीएसटी और राफेल के मुद्दे पर तो घेर ही रही है साथ ही कर्जमाफी और न्यूनतम आय की बात कहकर मतदाताओं को लुभाने का भी प्रयास कर रही है। चुनाव से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रीय राजनीति में लाना कांग्रेस पार्टी का मास्टरस्ट्रोक कहा जा रहा है। पार्टी ने उन्हें महासचिव बनाने के साथ-साथ उत्तरप्रदेश पूर्व का प्रभारी बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मुताबिक प्रियंका की भूमिका केवल उत्तरप्रदेश तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि वह पूरे देश में कांग्रेस के लिए काम करेंगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स  बातचीत में राहुल गांधी ने आम चुनाव से लेकर अंतरिम बजट और प्रियंका की भूमिका पर अपनी बात रखी। अपनी बहन प्रियंका के सवाल पर उन्होंने कहा कि महासचिव होने के नाते प्रियंका गांधी की राष्ट्रीय भूमिका है, मैंने अभी उन्हें एक टास्क दिया है, पहले टास्क की सफलता पर दूसरा टास्क दिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के पूर्वे हिस्से में पार्टी का विस्तार मेरा मकसद है। इसमें बिहार, बंगाल और पूर्वी उत्तरप्रदेश शामिल है। यह कोई छोटा काम नहीं है। इससे पहले 25 जनवरी को भुवनेश्वर में राहुल गांधी ने कहा था कि प्रियंका को लेकर किया गया फैसला दस दिन में नहीं हुआ बल्कि सालों पहले ले लिया गया था। प्रियंका के बच्चे छोटे थे, इस वजह से देरी हुई। प्रियंका के विदेश से लौटने के बाद यह पहली बार है जब राहुल गांधी ने उनको लेकर कोई बात कही है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हो पाने के बाद कांग्रेस ने अकेले लड़ने का फैसला किया था। जिसको लेकर राहुल गांधी ने पार्टी को कम नहीं आंकने की बात कही थी। कांग्रेस ने पूर्वी उत्तरप्रदेश की 33 सीटों का जिम्मा प्रियंका गांधी को जबकि पश्चिम उत्तरप्रदेश की सीटों की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी है। 

राम मंदिर पर विचार का सही समय नहीं

राम मंदिर के मसले पर बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम संवैधानिक संस्थानों का सम्मान करते हैं। यह मामला अभी सुप्रीम सपोर्ट में लंबित है और मेरे लिए अभी इस समय उस पर कोई विचार देना सही नहीं होगा। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट जो फैसला लेगा वह कांग्रेस पार्टी और हम सब को स्वीकार होगा। यूपी में अकेले लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम विचारधारा के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी विचारधारा और सपा-बसपा गठबंधन की विचारधारा में समानताएं हैं। मैं अखिलेश यादव और मायावती का सम्मान करता हूं। लेकिन अब कांग्रेस दम लगाकर चुनाव लड़ेगी। 

किसी नेता के खिलाफ नहीं देखी विपक्ष की ऐसी एकता

केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैंने अपने 15 साल के राजनीतिक जीवन में किसी भी नेता के खिलाफ विपक्ष की ऐसी एकजुटता नहीं देखी। यहीं नहीं अगर मैं मंत्रिमंडल में शामिल राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी समेत अन्य लोगों से बात करूंगा तो वो भी प्रधानमंत्री के काम करने के तरीके से खुश नहीं होंगे। 

पीएम मोदी की अपनी दादी से तुलना के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान होगा। जहां एक तरफ मेरी दादी के हर फैसले प्यार से भरे हुए थे वहीं नरेंद्र मोदी के हर फैसले का आधार नफरत है। उनके दिल में गरीबों के लिए प्यार नहीं है। किसानों को 6000 सालाना देना उनके साथ एक मजाक है। किसानों को 17 रुपए प्रतिदिन देना नाकाफी है। कांग्रेस शासित राज्यों ने किसानों की जो मदद की उसके सामने यह मदद कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed