{"_id":"5aad35314f1c1bac758b5e18","slug":"priyanka-gandhi-vadra-monitored-all-preparations-for-84th-congress-convention","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे के पीछे से प्रियंका ने संभाली कांग्रेस अधिवेशन की सारी तैयारियां ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पर्दे के पीछे से प्रियंका ने संभाली कांग्रेस अधिवेशन की सारी तैयारियां
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सियासी पारी में मां सोनिया गांधी हमेशा साथ खड़ी नजर आती हैं तो बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी हर कदम उनका साथ देती रही हैं। कांग्रेस अधिवेशन के सफलतापूर्वक आयोजन में भी वह अपनी भूमिका पर्दे के पीछे से निभाती नजर आईं।
विज्ञापन
प्रियंका पिछले तीन दिनों से इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले पार्टी अधिवेशन की छोटी से बड़ी तैयारियों, लोगों के बैठने, खानपान, सजावट की निगरानी खुद कर रही थीं। शनिवार को अधिवेशन शुरू होने से पहले तक प्रियंका कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थीं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देती रहीं।
विज्ञापन
स्टेडियम में प्रतिनिधियों के आगमन के साथ ही वह वहां से चली गईं। राहुल के अध्यक्ष बनने से पहले और हर चुनाव के दौरान प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग पार्टी के अंदर उठती रही है। जबकि प्रियंका ने हर बार यही कहा कि राहुल ही पार्टी का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
प्रियंका यूपी के विधानसभा चुनाव में भी पर्दे के पीछे अहम भूमिका में थीं। वह मां सोनिया की लोकसभा सीट रायबरेली में जरूर खुलकर जाती हैं और लोगों के संपर्क में रहती हैं।