फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi tweet her picture with Nelson Mandela on his 101 birth anniversary

प्रियंका गांधी ने मंडेला संग अपनी एक तस्वीर की ट्वीट, लिखी यह बात..

Thu, 18 Jul 2019 09:46 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 18 Jul 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi tweet her picture with Nelson Mandela on his 101 birth anniversary
प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा ट्वीट की गई एक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के अहिंसावादी नेता नेल्सन मंडेला की 101वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें याद किया है। दरअसल प्रियंका ने मंडेला संग अपनी साल 2001 की एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि वो उनके प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं। इस तस्वीर में मंडेला की गोद में प्रियंका के बेटे रेहान बैठे नजर आ रहे हैं। अब रेहान की उम्र 19 साल हो चुकी है।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट किया कि आज विश्व नेल्सन मंडेला जैसे व्यक्तित्व की अधिक कमी महसूस कर रहा है। उनका जीवन सच्चाई, प्रेम और स्वतंत्रता की मिसाल है। मेरे लिए, वह अंकल नेल्सन थे। वे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने मुझे राजनीति में आने के लिए कहा। वह हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक रहेंगे। 
विज्ञापन






नेल्सन मंडेला एक गांधीवादी नेता थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में नस्लीय भेदभाव की घटनाओं को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। बाद में वे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भी चुने गए। 5 दिसंबर 2013 में 95 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed