फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi to get bigger role in uttar pradesh election

...तो इस तरह यूपी चुनाव में आगे आ रही हैं प्रियंका गांधी

Tue, 06 Sep 2016 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi to get bigger role in uttar pradesh election
प्रियंका गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने की सुगुबुगाहट शुरू हो गई है। 6 सितंबर को यूपी के रुद्रपुर से शुरू राहुल गांधी की 'किसान यात्रा' में ही प्रियंका की अप्रत्यक्ष मौजदूगी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


बताते चलें कि प्रियंका गांधी अब तक सिर्फ अपनी मां सोनिया और भाई राहुल के लिए ही प्रचार करती थीं। वह इन दोनों के संसदीय क्षेत्रों को छोड़कर किसी दूसरे क्षेत्र का राजनैतिक दौरा भी नहीं करती थी। लेकिन, पिछले कुछ महीने से यूपी में 'प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ' का नारा बुलंद हुआ है और जगह-जगह उनके पोस्टर लगाए गए हैं। इससे उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह यूपी चुनाव से सक्रिय राजनीति में आ जाएंगी। लेकिन, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस बात को लगातार टालता रहा है।
विज्ञापन


राहुल की किसान यात्रा में पहली बार होर्डिंग और पोस्टरों में आधिकारिक तौर पर प्रियंका गांधी की फोटो लगाई गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रियंका अप्रत्यक्ष रूप से यूपी के चुनाव में सक्रिय हो रही हैं और आने वाले समय में उनकी प्रत्यक्ष मौजूदगी देखने को मिल सकती है। चुनावी गलियारों में इसकी भी चर्चा है कि प्रियंका एक बड़ी जिम्मेदारी और बड़े कैनवस में यूपी में चुनाव में दिख सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका की लगी है छोटी फोटो

Priyanka Gandhi to get bigger role in uttar pradesh election
किसान यात्रा
कांग्रेस के विधायक और प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि ये चीजें प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को दर्शाती है। लेकिन, पार्टी में उनकी सहभागित होगी या न होगी और होगी तो कितनी होगी उस पर अंतिम निर्णय प्रियंका गांधी को ही लेना है।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार, वहां लगी होर्डिंग में प्रियंका की तस्वीर राहुल से छोटी लगी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसी भी होर्डिंग में अकेले प्रियंका की फोटो लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए कार्यकर्ता राहुल, सोनिया और दूसरे नेताओं के साथ प्रियंका की फोटो लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed