मायावती और अखिलेश यादव पर ताना कसकर प्रियंका गांधी ने अमित शाह को घेरा
- ट्वीट करके इशारे में कसा तंज, गृहमंत्री की छिपी चिंता पर ली चुटकी
- ट्वीट के बहाने सपा व बसपा प्रमुख को भी राजनीतिक आईना दिखाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंझे हुए नेता की तरह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की छिपी चिंता पर चिकोटी काटी है। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट करके केंद्रीय गृहमंत्री के वक्तव्य पर तंज कसा है। तंज में इशारे-इशारे में ताना मारकर प्रियंका गांधी ने अखिलेश और मायावती को भी राजनीतिक आईना दिखा दिया है। प्रियंका का यह ट्वीट राजनीति को समझने वालों के लिए है। समझा जा रहा है कि जल्द ही बसपा प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इसकी चुभन महसूस करके उत्तर प्रदेश के मुद्दों पर राजनीतिक मोर्चा खोल सकते हैं।
प्रियंका ने फेंकी राजनीति की गोट
यह ट्वीट प्रियंका की एक राजनीतिक चाल भी मानी जा रही है। दरअसल प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय हैं। वह लगातार राज्य का न केवल दौरा कर रही हैं बल्कि ज्वलंत मुद्दों पर लगातार राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही हैं। पूर्वांचल, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को वह काफी समय भी दे रही हैं। प्रियंका के इस प्रयास पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती दोनों लगातार नजर बनाए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार प्रियंका द्वारा उठाए मुद्दों पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इसके सामानांतर अखिलेश और मायावती यूपी सरकार के कामकाज पर हमला बोलने के बजाय रक्षात्मक रणनीति पर खेल रहे हैं। प्रियंका ने इसी चुप्पी पर हमला किया है। प्रियंका ने राजनीतिक हमले की जद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी रखा है। अमित शाह ने लखनऊ में अखिलेश और मायावती पर हमला बोला है। ऐसे में प्रियंका गांधी का ट्वीट राजनीति की एक गोट के तौर पर देखा जा रहा है।
ट्वीट करके क्या कहा है प्रियंका ने
अजीब दास्तां है ये... कहां शुरू कहां खतम... गृहमंत्री जी (अमित शाह) उन्हें (अखिलेश यादव को) चुनौती दे रहे हैं जो उनके खिलाफ लड़ने के लिए घर से बाहर तक नहीं निकले और जिन्हें (मायावती) गृहमंत्री को चुनौती देनी चाहिए वे दूसरे प्रदेशों की समस्याओं की बातें कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता सब समझती है
दरअसल प्रियंका गांधी कहना चाह रही हैं कि गृहमंत्री जी कहां हवा में राजनीति का पत्थर उछाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की चिंता न तो अखिलेश यादव को है और न ही मायावती को। इस ट्वीट के बहाने वह केंद्रीय गृहमंत्री की चिंता पर भी कटाक्ष कर रही हैं।