{"_id":"5cc75a37bdec220726685b57","slug":"priyanka-gandhi-showed-her-son-ancestral-home-of-nehru-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने बेटे को नेहरू परिवार का पैतृक घर दिखाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी ने बेटे को नेहरू परिवार का पैतृक घर दिखाया
Tue, 30 Apr 2019 01:40 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान को नेहरू परिवार का पैतृक आवास दिखाने सोमवार को यहां स्वराज भवन पहुंचीं। जिला कांग्रेस के महासचिव हसीब अहमद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका का यह दौरा गुप्त रखा गया था।
विज्ञापन
हसीब अहमद ने बताया कि मानिकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बेटे रेहान ने परिवार का पैतृक घर देखने की जिद की तो प्रियंका उन्हें लेकर स्वराज भवन गईं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शाम 4:10 पर प्रियंका बमरौली हवाई अड्डे से सीधे स्वराज भवन पहुंची। उनके इस दौरे से स्थानीय नेताओं को दूर रखा गया था। हालांकि इसकी सूचना प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और उन्हें मिल गई थी। हसीब ने बताया कि प्रियंका गांधी ने बेटे रेहान को करीब आधे घंटे तक स्वराज भवन और आनंद भवन दिखाया।
विज्ञापन
शाम को प्रियंका ने कमला नेहरू ट्रस्ट से जुड़े लोगों से मुलाकात की और 5:10 बजे बमरौली से अमेठी के लिये रवाना हो गईं।