भाई दूज: प्रियंका ने साझा की राहुल गांधी संग खास तस्वीर, बोलीं- मेरे भाई सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं
भाई दूज के मौके पर प्रियंका गांधी ने लिखा, मुझे गर्व और खुशी है कि मेरे भाई करुणा, प्रेम और साहस के साथ सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाई दूज के मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के साथ अपनी पुरानी व खास तस्वीर साझा की है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'मुझे गर्व और खुशी है कि मेरे भाई करुणा, प्रेम और साहस के साथ सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप सभी को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।' प्रियंका ने लिखा, 'ये तस्वीर उस समय की है जब मेरे भाई ने निशानेबाजी की प्रतियोगिता में ढेर सारे मेडल जीते थे।' तस्वीर में राहुल गांधी के गले में कई मेडल नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी की इस पोस्ट पर राहुल गांधी ने भी जवाब देते हुए एक स्माइली शेयर किया है।
🙂
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 6, 2021
प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले कई बार राहुल गांधी खेल में अपनी उपलब्धि का जिक्र कर चुके हैं। राहुल गांधी जापानी मार्शल आर्ट आइकिडो में ब्लैक बेल्ट हैं। कुछ साल पहले कांग्रेस के इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर राहुल गांधी के आइकिडो खेलते हुए तस्वीर शेयर की गई थी। इसके अलावा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी सर्टिफिकेट भी शेयर किया गया था।
भाई-बहन के आपसी प्रेम के पर्व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/EOmmC2hPrk
— Congress (@INCIndia) November 6, 2021